For Buying Class 12th Physics Notes, Click the Given Link. Click Here

पर्यवेक्षण तथा निरीक्षण में अन्तर | Difference between Supervision and Inspection in hindi

‘पर्यवेक्षण' शब्द अंग्रेजी भाषा के 'Supervision' शब्द का पर्याय है। पर्यवेक्षण दो शब्दों परि (super) + अन्वेक्षण (vision) से मिलकर बना है। 'super' का

पर्यवेक्षण का अर्थ (Meaning of Supervision)

पर्यवेक्षण' शब्द अंग्रेजी भाषा के 'Supervision' शब्द का पर्याय है। पर्यवेक्षण दो शब्दों परि (super) + अन्वेक्षण (vision) से मिलकर बना है। 'super' का अर्थ 'असाधारण', 'अलौकिक' अथवा 'दिव्य' होता है। 'vision' का अर्थ अत्यन्त सूक्ष्म दृष्टि है। 'पर्यवेक्षण' को ही कुछ विद्वान् 'परिवीक्षण’ भी कहते हैं, जिसका तात्पर्य 'चारों ओर से सम्यकतया देखना' है। विद्यालय की दृष्टि से 'पर्यवेक्षण' का अर्थ है- 'विद्यालय की चहुंमुखी दिशाओं का ध्यानपूर्वक अवलोकन करना एवं विकास के लिए उपयुक्त सुझाव देना।' अतएव पर्यवेक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा दूसरे के कार्यों का अवलोकन करके उन्हें उचित निदेशन भी प्रदान किया जाता है।

पर्यवेक्षण तथा निरीक्षण में अन्तर

शैक्षिक पर्यवेक्षण (Academic Supervision)

शिक्षा के क्षेत्र में किया जाने वाला पर्यवेक्षण 'शैक्षिक पर्यवेक्षण' कहा जाता है। यह संस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में उपयोगी है।

पर्यवेक्षण की परिभाषाएँ (Definitions of Supervision)

1. एडम्स तथा डिक्की के अनुसार, "पर्यवेक्षण शिक्षण की उन्नति हेतु एक सुनियोजित कार्यक्रम है।"

2. फ्रैंड सी० अय्यर के अनुसार, "पर्यवेक्षण समस्त शैक्षिक प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ तथा गत्यात्मक है। यह अत्यन्त श्रेष्ठ इसलिए है क्योंकि यह सर्वाधिक सृजनात्मक है।"

3. बाइल्स किम्बाल के मतानुसार, "पर्यवेक्षण उत्तम अधिगम तथा शिक्षण की व्यवस्था को विकसित करने में सहायक प्रक्रिया है।"

वस्तुतः पर्यवेक्षण शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के लिए एक साधन है। उत्तम शैक्षिक पर्यवेक्षण नहीं है जो शिक्षकों, छात्रों तथा विद्यालयों की समस्त परिस्थितियों को उन्नत करता है।

निरीक्षण का अर्थ एवं परिभाषाएँ (Meaning and Definitions of Inspection)

निरीक्षण का तात्पर्य है परीक्षा लेना और परीक्षा का तात्पर्य है सरलतापूर्वक एवं आलोचनात्मक दृष्टि से जांच करना। निरीक्षण का शाब्दिक अर्थ है- "किसी व्यक्ति की जाँच करना।"

1. डॉ० मुकर्जी के अनुसार, "वरिष्ठ अध्यापक अथवा प्रधानाध्यापक द्वारा किए गए मूल्यांकन को निरीक्षण कहा जाता है।"

2. बार एवं बटन के मतानुसार, "निरीक्षण एक प्रक्रिया है जो एक आधार प्रस्तुत करती है जिस पर शिक्षण की उन्नति हेतु सभी कार्यक्रम आधारित किए जाने चाहिएँ।”

3. यूनेस्को रिपोर्ट के अनुसार, “निरोक्षणकर्त्ता जब कार्य करता है तो वह इस दौरान शिक्षाविदों या अन्य अधिकारियों से जो शिक्षा में रुचि लेते हैं, सम्बन्ध स्थापित करता है, साथ ही शैक्षिक सभाओं में भाग लता है और उस जिले की शैक्षिक समस्याओं के प्रति स्वयं को जागरूक करता है।"

निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण में अन्तर (Difference between Supervision and Inspection)

S.No. निरीक्षण पर्यवेक्षण
1. निरीक्षण केवल तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करता है। पर्यवेक्षण परिस्थिति की वास्तविक जानकारी प्राप्त कर सुझाव प्रस्तुत करता है।।
2. निरीक्षण का कार्य शिक्षकों की आलोचना करना है। पर्यवेक्षण का कार्य शिक्षकों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करना है।
3. निरीक्षण एक सत्ताप्रद रूप है। पर्यवेक्षण एक शिक्षाप्रद रूप है।
4. निरीक्षण का स्वरूप संकुचित होता है। पर्यवेक्षण का स्वरूप व्यापक होता है।
5. निरीक्षण का उद्देश्य सूचना प्राप्त करना है। पर्यवेक्षण का उद्देश्य समुचित निर्देशन देना है।
6. निरीक्षण को प्रकृति अधिकारिक या नियन्त्रात्मक होती है। पर्यवेक्षण की प्रकृति प्रजातान्त्रिक या सहयोगात्मक होती है।
7. निरीक्षण का स्वरूप संकुचित होता है। पर्यवेक्षण का स्वरूप व्यापक होता है।
8. निरीक्षण में नेतृत्व का अभाव होता है। पर्यवेक्षण नेतृत्व के द्वारा ही सम्भव है।
9. ननिरीक्षण में सदैव स्वामित्व की झलक आती है। पर्यवेक्षण में मैत्रीपूर्ण व्यवहार की झलक आती है।
10. निरीक्षण में सामान्य सिद्धान्तों पर बल दिया जाता है। पर्यवेक्षण में अनुसन्धानों के परिणामों पर अधिक बल दिया जाता है।
11. निरीक्षण व्यक्तिनिष्ठ होता है। पर्यवेक्षण एक सामूहिक प्रयास है।
12. निरीक्षण में मूल्यांकन करने की भावना होती में है। पर्यवेक्षण में कुशल तकनीकी सदा उपलब्ध कराने की भावना होती है।

Read also