समाजशास्त्र के 250 अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Important Objective Questions of Sociology in hindi

1. समाजशास्त्र के पिता या जनक हैं- (अ) इमाइल दुर्खीम (ब) ऑगस्त काम्ते (स) मैक्स वैबर (द) पारसन्स उत्तर- (ब) ऑगस्त काम्ते। 2. समाजशास्त्र के जनक काम्ते

यहां आपके लिए समाजशास्त्र से संबंधित 250 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी टीचर के एग्जाम के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा, TET, CTET, SLET, UGC NET, SET, PRT, PGT, TGT, B.Ed., M.Ed., REET, में आवश्यक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न यहां समावेशित किए गए हैं। सभी प्रकार के टीचर एग्जाम में ये प्रश्न पूछे जाते हैं।

समाजशास्त्र के 250 अति महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. समाजशास्त्र के पिता या जनक हैं-

(अ) इमाइल दुर्खीम
(ब) ऑगस्त काम्ते
(स) मैक्स वैबर
(द) पारसन्स

उत्तर- (ब) ऑगस्त काम्ते।

2. समाजशास्त्र के जनक काम्ते का जनम किस सन् में हुआ?

(अ) 1857 में
(ब) 1798 में
(स) 1899 में
(द) 1789 में।

उत्तर- (ब) 1798 में।

3. भारत में वर्तमान समाजशास्त्र का अध्ययन कब प्रारंभ हुआ?

(अ) 1917
(ब) 1919
(स) 1921
(द) (923

उत्तर- (ब) 1919

4. समाजशास्त्र की सर्वप्रथम पुस्तक कौन-सी है ?

(अ) अमूर्त होता है
(ब) सोसाइटी
(स) ह्यूमन सोसाइटी
(ट) प्रिंसिपल्स ऑफ सोशियोलॉजी

उत्तर- (द) प्रिंसिपल्स ऑफ सोशियोलॉजी।

5. "Social Structure of Values" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

(अ) डी० एन० मजूमदार
(ब) के० एम० कपाड़िया
(स) एस० एन० श्रीनिवास
(द) राधाकमल मुखर्जी

उत्तर- (द) राधाकमल मुखर्जी।

6. "समाजशास्त्र अन्य विज्ञानों की न तो दासी है और न ही स्वामिनी वरन् यह उसकी बहिन है।" यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) स्पेन्सर
(ब) मार्क्स
(द) सोरोकिन
(स) वार्न्स एवं बीकर

उत्तर- (स) वार्न्स एवं बीकर।

7. "समस्त विज्ञान की एकता केवल उसकी पद्धति में है उसकी विषय-वस्तु में नहीं"

(अ) कार्ल पियर्सन
(ब) स्टुअर्ट चेज़
(स) लुण्डबर्ग
(द) बर्नार्ड

उत्तर- (अ) कार्ल पियर्सन।

8. समाजशास्त्र की सर्वप्रथम पुस्तक कौन-सी है?

(अ) सोसाइटी
(ब) सोशियोलॉजी
(स) प्रिंसिपल ऑफ सोशियोलॉजी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) प्रिंसिपल ऑफ सोशियोलॉजी।

9. समन्वयात्मक सिद्धांत के अनुसार समाज की प्रकृति-

(अ) सावयवी है
(ब) असामाजिक है
(स) सामाजिक है
(द) काल्पनिक है

उत्तर- (अ) सावयवी है।

10. बीरस्टीड के अनुसार समाजशास्त्र एक विज्ञान है

(अ) आत्मनिर्भर
(ब) विशिष्ट
(स) आदर्शात्मक
(द) विशुद्ध

उत्तर- (द) विशुद्ध।

11. What is Sociology पुस्तक किसने लिखी है?

(अ) वार्ड
(ब) बॉटोमोर
(स) ऐलेक्स इंकलिस
(द) सोरोकिन

उत्तर- (स) ऐलेक्स इंकलिस।

12. समाजशास्त्र के समन्वयात्मक प्रवर्तक हैं-

(अ) मैक्स वैबर
(ब) जिन्सबर्ग
(स) गिडिंग्स
(द) वीरकांत

उत्तर- (ब) जिन्सबर्ग।

13. समाजशास्त्र के अंतर्गत हम अध्ययन करते हैं

(अ) सामाजिक समूहों का
(ब) सामाजिक प्रक्रियाओं का
(स) सामाजिक संबंधों का
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

14. सन् 1888 में समाजशास्त्र शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान् ने किया?

(अ) ऑगस्त काम्ते
(ब) दुर्खीम
(स) अरस्तू
(द) पी० ए० सोरोकिन

उत्तर- (अ) ऑगस्त काम्ते।

15. Sociology शब्द किन दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना है?

(अ) लेटिन एवं ग्रीक
(ब) पीक एवं अंग्रेजी
(स) लेटिन एवं अंग्रेजी
(द) लेटिन एवं रूसी।

उत्तर- (अ) लेटिन एवं ग्रीक।

16. इतिहास अतीत की घटनाओं का किस प्रकार अध्ययन करता है?

(अ) स्पष्ट रूप से
(ब) क्रमबद्ध रूप से
(स) संगठित रूप से
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) क्रमबद्ध रूप से।

17. "समाजशास्त्र एकमात्र सामाजिक विज्ञान है" यह विचार किस विद्वान का है?

(अ) ऑगस्त काम्ते
(स) स्पेन्सर
(ब) वार्ड
(द) सोरोकिन

उत्तर- (अ) ऑगस्त काम्ते।

18. समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र में जिस तथ्य का सामान्य रूप से अध्ययन किया जाता है, वह है-

(अ) माँग एवं पूर्ति का नियम
(ब) पारिवारिक व्यवस्था
(स) श्रम कल्याण
(द) बजट के सिद्धांत

उत्तर- (स) श्रम कल्याण।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण जजमानी व्यवस्था के विघटन के लिए उत्तरदायी नहीं है-

(अ) बढ़ती हुई जनसंख्या
(ब) औद्योगीकरण
(स) ग्रामीण समाज में पाई जाने वाली एकता
(द) जमींदारी उन्मूलन

उत्तर- (स) ग्रामीण समाज में पाई जाने वाली एकता।

20. समाजशास्त्र एक विज्ञान है क्योंकि इसमें उपयोग होता है-

(अ) ऐतिहासिक पद्धति का
(ब) वैज्ञानिक पद्धति का
(स) सांख्यिकीय पद्धति का
(द) तुलनात्मक पद्धति का

उत्तर- (ब) वैज्ञानिक पद्धति का।

21. किस समाजशास्त्री ने मानवशास्त्र एवं समाजशास्त्र को जुड़वां बहने माना है?

(अ) बेकर
(ब) ऑगस्त काम्ते
(स) सोरोकिन
(द) क्रोबर

उत्तर- (द) क्रोबर।

22. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने अपनी पुस्तक 'Social Organization' में प्राथमिक समूह की अवधारणा को प्रतिपादित किया है?

(अ) जी० सी० होमन्स
(ब) सी० एच० कूले
(स) बोगार्डस
(द) जी० सिमेल

उत्तर- (ब) सी० एच० कूले।

23. किसी समूह की स्थापना किन व्यक्तियों द्वारा होती है ?

(अ) जिनके हित समान हो
(ब) जिनकी रुचि समान हो
(स) जिनके पारिवारिक संबंध हो
(द) अ और ब दोनों।

उत्तर- (द) (अ) और (ब) दोनों।

24. सामाजिक समूह को स्थायी एवं अस्थायी समूह में किसने विभाजित किया है?

(अ) समनर
(ब) कूले
(स) गिलिन और गिलिन
(द) मर्टन

उत्तर- (स) गिलिन और गिलिन ।

25. प्राथमिक एवं द्वितीयक समूह का वर्गीकरण किसके द्वारा किया गया है?

(अ) ऑगवर्न
(ब) मैकाइवर
(स) कूले
(द) लुण्डबर्ग

उत्तर- (स) कूले ।

26. संदर्भ समूह 'शब्द' का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा किया गया?

(अ) मर्टन
(ब) न्यूकॉम्ब
(स) बोगार्डस
(द) हाइमन

उत्तर- (द) हाइमन।

27. निम्नलिखित में से अस्थायी समूह हैं

(अ) राज्य
(ब) भीड़
(स) समाज
(द) राष्ट्र

उत्तर- (ब) भीड़।

28. सभ्यता के विकास के साथ-साथ समाज में समूह की संख्या-

(अ) घटती जाती है
(ब) बढ़ती जाती है
(स) परिवर्तित होती है
(द) प्रभावित हो जाती है

उत्तर- (ब) बढ़ती जाती है

29. संदर्भ समूह होता है

(अ) प्राथमिक समूह
(ब) द्वितीयक समूह
(स) अन्तः समूह
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर- (ब) द्वितीयक समूह

30. निम्नलिखित में से सामाजिक समूह का लक्ष्य कौन-सा है?

(अ) सदस्यता
(ब) समानता
(स) अनिवार्य सदस्यता
(द) आदान-प्रदान के संबंध

उत्तर- (अ) सदस्यता

31. जब कभी दो या दो से अधिक व्यक्ति एक साथ मिलते हैं एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं तो वे सामाजिक समूह का निर्माण करते हैं यह परिभाषा किस विद्वान द्वारा दी गई हैं?

(अ) मैकाइवर एवं पेज
(ब) जिन्सबर्ग
(स) मर्टन
(द) ऑगबर्न एवं निमकॉफ

उत्तर- (द) ऑगबर्न एवं निमकॉफ

32. "संदर्भ समूह नकारात्मक भी हो सकता है" यह कथन किसका है?

(अ) शैरिफ
(ब) क्लाइनबर्ग
(स) हाइमैन
(द) मर्टन

उत्तर- (ब) क्लाइनबर्ग।

33. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह रक्त संबंध पर आधारित है

(अ) परिवार
(ब) क्रीड़ा समूह
(स) पड़ोस
(द) श्रोता समूह

उत्तर- (अ) परिवार।

34. समाज में क्या पाया जाता है?

(अ) केवल सहयोग
(ब) केवल संघर्ष
(स) सहयोग एवं संघर्ष
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर- (स) सहयोग एवं संघर्ष।

35. वर्ग विहीन समाज की अवधारणा किस विद्वान ने प्रस्तुत की है?

(अ) मार्क्स
(ब) दुर्खीम
(द) हीगल।
(स) स्पेन्सर

उत्तर- (अ) मार्क्स।

36. एक समाज

(अ) अमूर्त होता है
(ब) मूर्त होता है
(स) मूर्त एवं अमूर्त दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) अमूर्त होता है।

37. समाज सामाजिक संबंधों का जाल है, यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) पारसन्स
(ब) मैकाइवर एवं पेज
(स) जिन्सबर्ग
(द) डेविस

उत्तर- (ब) मैकाइवर एवं पेज।

38. जहाँ जीवन है वहीं समाज है, यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) वार्ड
(ब) मैकाइवर एवं पेज
(स) गिलिन एवं गिलिन
(द) गिडिंग्स

उत्तर- (ब) मैकाइवर एवं पेज।

39. समुदाय होता है-

(अ) मूर्त
(स) निर्मित
(ब) अमूर्त
(द) कल्पित

उत्तर- (अ) मूर्त।

40. 'लघु समुदाय' की अवधारणा किसकी है?

(अ) किंग्सले डेविस
(ब) बोगार्डस
(स) रॉबर्ट रेडफील्ड
(द) जिन्सबर्ग।

उत्तर- (स) रॉबर्ट रेडफील्ड।

41. 'Community' शब्द किस भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है?

(अ) लेटिन
(ब) ग्रीक
(स) जर्मन
(द) फ्रेंच।

उत्तर- (अ) लेटिन

42. 'सामुदायिक भावना' को समुदाय का आधार किसने बताया है?

(अ) समनर
(ब) मैकाइवर एवं पेज
(स) टॉयलर
(द) किंग्सले डेविस

उत्तर- (ब) मैकाइवर एवं पेज।

43. समाज एक जीव रचना के समान है, यह कथन किसका है?

(अ) स्पेन्सर
(ब) मार्क्स
(स) बोगा
(द) कूले

उत्तर- (अ) स्पेन्सर।

44. 'Modern Sociology' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(अ) गोल्डनर
(ब) प्रीन
(स) समनर
(द) बोगार्डस

उत्तर- (अ) गोल्डनर।

45. संस्था को अदिश नियमों का संग्रह कौन विद्वान मानता है?

(अ) कूले
(ब) डेविस
(स) समनर
(द) एण्डसरसन

उत्तर- (द) एण्डसरसन।

46. संपूर्ण संस्था की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले विद्वान कौन हैं?

(अ) वेबर
(ब) दुर्खीम
(स) मर्टन
(द) ईस्माइल

उत्तर- (स) मर्टन।

47. 'हम समितियों के सदस्य होते हैं, संस्थाओं के नहीं' यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) मर्टन
(ब) बोगार्डस
(स) मैकाइवर एवं पेज
(द) दुर्खीम

उत्तर- (स) मैकाइवर एवं पेज।

48. समिति की सदस्यता-

(अ) अनिवार्य होती है
(ब) ऐच्छिक होती है
(स) जन्म द्वारा होती है
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) ऐच्छिक होती है।

49. निम्न में से समिति कौन सी है?

(अ) ट्रेड यूनियन
(ब) राज्य
(स) टेनिस क्लब
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

50. समाज में सहयोग एवं संघर्ष पाया जाता है किंतु समिति में-

(अ) सहयोग एवं समानता
(ब) सहयोग व विरोध
(स) केवल विरोध
(द) केवल सहयोग

उत्तर- (अ) सहयोग एवं समानता

51. जब कुछ व्यक्ति अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एक नियमबद्ध संगठन का निर्माण करते हैं तो वह संगठन कहलाता है-

(अ) समुदाय
(ब) जनरीति
(स) संस्था
(द) समिति

उत्तर- (द) समिति।

52. 'Modern Sociology' नामक पुस्तक के लेखक हैं-

(अ) समनर
(ब) ग्रीन
(स) बोगार्डस
(द) गोल्डनर

उत्तर- (द) गोल्डनर।

53. ( Folkways) 'फॉकवेज' नामक पुस्तक का प्रकाशन निम्न में से किस सन् में हुआ?

(अ) 1910
(ब) 1905
(स) 1890
(द) 1907

उत्तर- (द) 1907

54. सामाजिक नियमों के संग्रह को कहते हैं-

(अ) संस्था
(ब) समूह
(स) समुदाय
(द) समाज ।

उत्तर- (अ) संस्था

55. संस्था के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

(अ) संस्था अस्थायी होती है
(ब) संस्था पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती है
(स) प्रत्येक संस्था की संरचना होती है
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (ब) संस्था पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होती है।

56. मुख्य प्रस्थिति की अवधारणा किस विद्वान् द्वारा की गयी है?

(अ) बीरस्टीड
(ब) किंग्सले डेविस
(स) ई० टी० हिलर
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) ई० टी० हिलर।

57. प्रस्थिति एवं भूमिका की अवधारणा संबंधित है

(अ) मैकाइवर एवं पेज
(ब) बिल्बर्ट मूर
(स) राल्फ लिण्टन
(द) किंग्सले डेविस

उत्तर- (स) राल्फ लिण्टन।

58. प्रदत्त प्रस्थिति किस समाज की द्योतक है?

(अ) द्वितीयक
(ब) वृहद्
(स) बन्द
(द) मुक्त

उत्तर- (स) बन्द।

59. व्यक्ति जो करता है उसी को हम भूमिका कहते हैं, यह कथन है

(अ) डेविस
(ब) ऑगबर्न एवं निमकॉफ
(स) मैकाइवर
(द) लिण्टन।

उत्तर- (ब) ऑगबर्न एवं निमकॉफ

60. माता-पिता की प्रस्थिति किस प्रकार की प्रस्थिति कही जायेगी?

(अ) विशिष्ट प्रस्थिति
(ब) सामान्य प्रस्थिति
(स) उपार्जित प्रस्थिति
(द) कल्पित प्रस्थिति

उत्तर- (अ) विशिष्ट प्रस्थिति।

61. अधिकांश भूमिकाएँ होती हैं-

(अ) एकाकी
(ब) अन्योन्य
(स) व्यक्तिमूलक
(द) इनमे से कोई नहीं

उत्तर- (ब) अन्योन्य।

62. अर्जित प्रस्थिति आधारित है

(अ) योग्यता पर
(ब) सांस्कृतिक मूल्यों पर
(स) शक्ति पर
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (अ) योग्यता पर।

64. सामान्यतः एक प्रस्थिति समाज अथवा एक समूह के पद हैं। यह परिभाषा किस विद्वान ने दी है?

(अ) फिचर
(ब) गिलिन एवं गिलिन
(स) बीरस्टीड
(द) सदरलैण्ड

उत्तर- (स) बीरस्टीड।

65. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रस्थिति अर्जित नहीं कही जा सकती है?

(अ) पुरोहित
(ब) अभिनेता
(स) धनवान
(द) मिल मालिक

उत्तर- (अ) पुरोहित।

66. किसने भूमिका समुच्चय की अवधारण को विकसित किया?

(अ) पारसन्स
(ब) निस्बेट
(द) लिण्टन
(स) मर्टन

उत्तर- (स) मर्टन।

67. जाति एक बन्द वर्ग है यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) हॉबेल
(ब) चार्ल्स कूले
(स) मजूमदार एवं मदान
(द) हट्टन

उत्तर- (ग) मजूमदार एवं मदान

68. भारत का सबसे प्राचीन वेद है-

(अ) अथर्ववेद
(ब) सामवेद
(स) ऋग्वेद
(द) यजुर्वेद

उत्तर- (स) ऋग्वेद।

69. स्तरीकरण समाज का 'उच्च' तथा 'निम्न' सामाजिक इकाइयों में किया गया समतल विभाजन है यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) सदरलैण्ड
(ब) रेमण्ड पूरे
(स) वुडवर्ड
(द) जिसबर्ट

उत्तर- (ब) रेमण्ड मूरे

70. पश्चिमी समाजों में स्तरीकरण का आधार हैं-

(अ) वर्ग
(ब) आयु
(स) जाति
(द) लिंग

उत्तर- (अ) वर्ग।

71. जाति मार्ग है-

(अ) बन्द
(ब) खुला
(स) निश्चित
(द) अनिश्चित

उत्तर- (अ) बन्द।

72. जाति में अनेक

(अ) वर्ण होते हैं
(ब) धर्म होते हैं
(स) उपजातियाँ होती है
(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स) उपजातियाँ होती है।

73. सोरोकिन तथा वैबर ने स्तरीकरण के किन आधारों का उल्लेख किया हैं?

(अ) आर्थिक
(ब) राजनीतिक
(स) व्यावसायिक
(द) उपरोक्त सभी।

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी ।

74. वंशानुक्रम मानव जीवन को प्रभावित करता है

(अ) राजनीति में
(ब) राष्ट्रवाद में
(स) मानसिक गुणों के विकास में
(द) किसी भी क्षेत्र में नहीं

उत्तर- (स) मानसिक गुणों के विकास में।

75. "माता-पिता द्वारा अपनी संतान में कतिपय गुणों को हस्तांतरित करने को ही वंशानुक्रम कहते हैं।" यह कथन है-

(अ) वेन्डिक्ट का
(स) मैकाइवर तथा पेज का
(ब) जिसवर्ट का
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) वेन्डिक्ट का।

76. "मनुष्य मनुष्य को जन्म देता है।" यह बात किस सिद्धांत में कही गयी है

(अ) मेंडल सिद्धांत
(ब) सावयवी सिद्धांत
(स) मूल जीवाणु तत्व की निरंतरता का सिद्धांत
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) मूल जीवाणु तत्व की निरंतरता का सिद्धांत।

77. "हेरिडिटरी जीनियम" नामक पुस्तक के लेखक थे-

(अ) फ्रांसिस गाल्टन
(ब) बेकन
(स) मार्क्स वेबर
(द) मैनहीम

उत्तर- (अ) फ्रांसिस गाल्टन।

78. प्रजातियों का अध्ययन करने वाले विद्वान का नाम था-

(अ) गिलिन
(ब) गिलबर्ट
(स) किलनबर्ग
(द) इलबर्ट

उत्तर- (स) किलनबर्ग।

79. "पर्यावरण वह सब कुछ है जो मनुष्य को चारों और से घेरे हुए हैं।" कथन है-

(अ) जिन्सबर्ग का
(ब) प्रो० तोमर का
(स) मैकाइवर का
(द) यूटर का

उत्तर- (अ) जिन्सबर्ग का।

80. भौगोलिक पर्यावरण को दो भागों में विभाजित किया गया है-

(अ) कृत्रिम तथा मनुष्यकृत
(ब) नियंत्रित तथा अनियंत्रित
(स) सरल तथा जटिल
(द) परिवर्तनशील व अपरिवर्तनशील

उत्तर- (ब) नियंत्रित तथा अनियंत्रित।

81. भौगोलिक पर्यावरण मानव जीवन को प्रभावित करता है-

(अ) केवल प्रत्यक्ष रूप से
(ब) केवल अप्रत्यक्ष रूप से
(स) कृत्रिम रूप से
(द) प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष दोनों रूप से

उत्तर- (द) प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष दोनों रूप से।

82. “भौगोलिक तत्व ही हमारी सभी संस्थाओं को प्रभावित करते हैं।" यह विचारधारा है-

(अ) समाजवाद
(स) अराजकतावाद
(ब) साम्यवाद
(द) भौगोलिकवाद

उत्तर- (द) भौगोलिकवाद।

83. "मनुष्य पृथ्वी की संतान है, उसे पृथ्वी से अलग नहीं किया जा सकता है।" यह कथन है-

(अ) ओडम
(स) कु० सेम्पल का
(ब) रेजल का
(द) गिलबर्ट का

उत्तर- (अ) ओडम।

84. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति अपना वंशानुक्रम मिथकीय महिला पूर्वजों से जोड़ती है?

(अ) राजस्थान की मीना जनजाति
(ब) असम की खासी जनजाति
(स) बिहार की 'हो' जनजाति
(द) महाराष्ट्र की वालींस जनजाति

उत्तर- (अ) राजस्थान की मीना जनजाति।

85. औद्योगिक समाजों में पर्यावरण का व्यक्तित्व पर किस प्रकार प्रभाव पड़ता है?

(अ) व्यक्तिवादिता एवं पृथकता
(ब) सहिष्णुता
(स) जीवन के लिए संघर्ष
(द) उपर्युक्त सभी।

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

86. हर्सकोविट्स के लिए संस्कृति का अर्थ है-

(अ) पर्यावरण का मानव निर्मित अंश
(ब) मानव समूहों का सामाजिक व्यवहार
(स) एक समुदाय की मानव वृत्ति, सामाजिक वृत्ति तथा मानसिक वृत्ति
(द) समुदाय के सामाजिक संबंधों का जाल

उत्तर- (अ) पर्यावरण का मानव निर्मित अंश

87. पर्यावरण के चार भेद भौतिक, जैवकीय, सामाजिक, संस्थागत किस विद्वान ने बतलाये हैं-

(अ) लैडिम
(स) ऑगवर्न एवं निमकॉफ
(ब) मैकाइवर
(द) एल० एल० बनाई

उत्तर- (द) एल० एल० बनाई।

88. पर्यावरण का संबंध उन्हीं दशाओं से है जो हमें प्रभावित करती हैं?

(अ) आंतरिक रूप
(ब) बाह्य रूप
(स) सामाजिक रूप
(द) प्राकृतिक रूप

उत्तर- (ब) बाह्य रूप

89. निम्नांकित में से प्राकृतिक पर्यावरण से संबंधित कौन-सी वस्तु है?

(अ) भूमि की उर्वरता
(ब) सड़क किनारे से वृक्ष
(स) नदी का पुल
(द) खनिज पदार्थ

उत्तर- (द) खनिज पदार्थ।

90. निम्नलिखित में से किसे भौगोलिक निर्णायकवादी के रूप में जाना जाता है?

(अ) मजूमदार डी० एन०
(ब) हंटिग्टन
(स) वेस्टर मार्क
(द) हावेल

उत्तर- (ब) इंटिग्टन।

91. समाज की वृद्धि के साथ भौगोलिक पर्यावरण की क्या दशा होती है?

(अ) घटता जाता है
(ब) बढ़ता जाता है।
(स) स्थिर हो जाता है
(द) प्रत्या हो जाता है

उत्तर- (अ) घटता जाता है।

92. निम्नांकित में से कौन सा भौगोलिक निर्णायकवादी नहीं है?

(अ) मान्टेस्क्यू
(ब) एण्डरसन
(स) इंटिग्टन
(द) डेक्स्टर

उत्तर- (स) इंटिग्टन।

93. "पर्यावरण पशु-जीवन को प्रभावित करता है जबकि मनुष्य पर्यावरण को।" यह किसका कथन है?

(अ) सोरोकिन
(ब) रेटजेल
(स) लेस्टर वार्ड
(द) विक्टर कजिन

उत्तर- (स) लेस्टर वार्ड।

94. निम्नांकित में से कितने 'संपूर्ण सामाजिक विरासत' को सांस्कृतिक पर्यावरण का नाम दिया?

(अ) ऑगवर्न एवं ऑगबर्न
(ब) लैण्डिस एवं लैण्डिस
(स) गिलिन एवं गिलिन
(द) मैकाइवर एवं पेज

उत्तर- (द) मैकाइवर एवं पेज।

95. "मानव के सामाजिक जीवन में जैविकीय अनुकूलन का महत्व सर्वाधिक होता है।" यह कैसा कथन है?

(अ) सत्य
(ब) असत्य
(स) विवादपूर्ण
(द) आंशिक सत्य

उत्तर- (ब) असत्य

96. निम्नांकित तथ्यों का कौन-सा समूह सांस्कृतिक पर्यावरण से संबंधित माना जायेगा?

(अ) प्रथाएँ, संस्कार, प्रौद्योगिकी
(ब) लोककथाएँ, कलात्मक वस्तुएँ
(स) कानून, विश्वास, नैतिक नियम
(द) पृथ्वी, आकाश, जल

उत्तर- (स) कानून, विश्वास, नैतिक नियम।

97. किस विचारक का मानना है कि मानव के संपूर्ण पर्यावरण में मनुष्यकृत पर्यावरण को घटा देने से जो शेष बचता है उसी को प्राकृतिक पर्यावरण कहा जाता है?

(अ) इंटिस्टन
(ब) मैकाइवर
(स) सोरोकिन
(द) रिचार्ड मीड

उत्तर- (स) सोरोकिन

98. निम्नलिखित में से किस विशेषता को प्राकृतिक पर्यावरण से संबंधित कहा जायेगा?

(अ) मानव द्वारा संशोधित
(ब) जलवायु से स्वतंत्र
(स) मानव से अप्रभावित
(द) सावयवी प्रकृति से संबंधित

उत्तर- (स) मानव से अप्रभावित।

99. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व का आधार है-

(अ) शारीरिक संरचना
(ब) मनोवैज्ञानिक संरचना
(स) सामाजिक एवं सांस्कृतिक संरचना
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

100. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व का प्राणिशास्त्रीय आधार है-

(अ) स्वास्थ्य
(स) स्नायुमण्डल
(ब) बुद्धि
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

101. किसने कहा है कि "व्यक्तित्व के निर्माण में आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों का ही महत्व है-"

(अ) आलपोर्ट
(ब) यंग
(स) डीवर
(द) प्रिन्स

उत्तर- (अ) आलपोर्ट।

102. "किसी समान लक्ष्य के लिए विभिन्न व्यक्तियों या समूहों का परस्पर मिलकर कार्य करना ही सहयोग है।" यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) मीन
(ब) के० डेविस
(स) सदरलैण्ड तथा वुडवर्ड
(द) फेयर चाइल्ड

उत्तर- (स) सदरलैण्ड तथा वुडवर्ड।

103. एकीकरण की प्रक्रिया किन कारकों पर निर्भर हैं?

(अ) समरूपता
(ब) समूह का आकार
(स) शारीरिक गतिशीलता
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

104. परिवार पड़ोस और मित्र-मण्डली में किस प्रकार का सहयोग पाया जाता है?

(अ) मित्रवत्
(ब) द्वितीयक
(स) प्राथमिक
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (स) प्राथमिक

105. जब दो या दो से अधिक व्यक्ति समान वस्तु या लक्ष्य को पाने के लिए होड़ या प्रयत्न करते हैं, उसे कहते हैं-

(अ) संघर्ष
(ब) प्रतियोगिता
(स) सहयोग
(द) व्यवस्थापन

उत्तर- (ब) प्रतियोगिता।

106. संघर्ष एक प्रक्रिया है-

(अ) अचेतन
(ब) चेतन
(स) पूर्ण चेतन
(द) अर्द्ध चेतन

उत्तर- (ब) चेतन

107. प्रतिस्पर्धा जन्म देती है-

(अ) सामाजिक संगठन को
(ब) सामाजिक गतिशीलता को
(स) समाजीकरण को
(द) सामाजिक नियंत्रण को

उत्तर- (ब) सामाजिक गतिशीलता को।

108. निम्नलिखित में से कौन-सी सहयोगी सामाजिक प्रक्रिया नहीं है?

(अ) सहयोग
(ब) समायोजन
(स) प्रतिस्पर्धा
(द) सात्मीकरण

उत्तर- (स) प्रतिस्पर्धा

109. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया विघटनात्मक नहीं हैं?

(अ) संघर्ष
(ब) प्रतियोगिता
(स) व्यवस्थापन
(द) प्रतिकूलन

उत्तर- (स) व्यवस्थापन।

110. व्यक्ति किन परिस्थितियों में जान-बूझकर सामंजस्य स्थापित करता है?

(अ) सात्मीकरण में
(ब) समायोजन में
(स) प्रतिस्पर्धा में
(द) संघर्ष में

उत्तर- (ब) समायोजन में।

111. फॉकवेज नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(अ) जॉर्ज सिमेल
(ब) ग्राह्य समनर
(स) मैक्स वैबर
(द) टालकॉट पारसन्स

उत्तर- (ब) ग्राह्य समनर

112. संस्कृति होती है-

(अ) निश्चित
(ब) अनिश्चित
(स) हस्तांतरित
(द) अहस्तांतरित

उत्तर- (स) हस्तांतरित।

113. 'Man and Culture' पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(अ) टॉयलर
(ब) विसलर
(स) पारसन्स
(द) मैकाइवर।

उत्तर- (ब) विसलर।

114. "संस्थाएँ, संस्कृति की वाहक हैं" यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) कूले
(ब) मैकाइवर एवं पेज
(स) जॉनसन
(द) लिंटन

उत्तर- (ब) मैकाइवर एवं पेज।

115. सभ्यता को ..... जा सकता है।

(अ) जोड़ा
(ब) तोला
(स) मापा
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) मापा।

116. Cultural Sociology पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(अ) गिलिन एवं गिलिन
(ब) लिंटन
(स) पारसन्स
(द) मैकाइवर एवं पेज

उत्तर- (अ) गिलिन एवं गिलिन।

117. सामाजिक आदर्श ..... द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम है।

(अ) कानून
(ब) मूल्य
(स) परिपाटी
(द) प्रथा

उत्तर- (ब) मूल्य।

118. अपने से बड़ों का सम्मान करना एक ..... है।

(अ) सामाजिक मूल्य
(ब) सांस्कृतिक
(स) सांस्कृतिक प्रतिमान
(द) कानून।

उत्तर- (अ) सामाजिक मूल्य

119. मूल्य एक समाज से दूसरे समाज में भिन्न होते हैं। यह कथन किस विद्वान का है?

(अ) राधाकमल मुखर्जी
(ब) जॉनसन
(स) हरलाम्बोस
(द) पारसन्स

उत्तर- (स) हरलाम्बोस।

120. सामाजिक आदर्श समूह की आकांक्षाएँ हैं। यह कथन किसका है?

(अ) वुड्स
(ब) किम्बाल यंग
(स) पारसन्स
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) किम्बाल यंग।

121. मानव समाज एवं मानव कल्याण के लिए मूल्यों का पालन एवं संरक्षण आवश्यक है। यह कथन किसका है?

(अ) मनु
(ब) लिण्टन
(स) राधाकमल मुखर्जी
(द) आलपोर्ट

उत्तर- (स) राधाकमल मुखर्जी।

122. समाज के बाहरी ढाँचे को सामान्यतः किस नाम से पुकारा जाता है?

(अ) सामाजिक संगठन
(ब) सामाजिक व्यवस्था
(स) सामाजिक संरचना
(द) सामाजिक अन्तक्रिया

उत्तर- (स) सामाजिक संरचना।

123. किन विद्वानों ने सामाजिक संरचना की विस्तारपूर्वक व्याख्या की है?

(अ) पारसन्स
(ब) रॉबर्ट के मर्टन
(स) कार्ल मानहीम
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

124. विभिन्न समूहों एवं संस्थाओं के बीच असंतुलन उत्पन्न हो जाने को-

(अ) अव्यवस्था कहते हैं
(ब) व्यवस्था कहते हैं
(स) संरचना कहते हैं
(द) अपराध कहते हैं

उत्तर- (अ) अव्यवस्था कहते हैं।

125. संरचना (Structure) शब्द किस भाषा के शब्द से बना है?

(अ) लेटिन भाषा में
(ब) ग्रीक भाषा से
(स) रोमन भाषा से
(द) फ्रेंच भाषा से

उत्तर- (अ) लेटिन भाषा से

126. सामाजिक संरचना अनेक अंगों की क्रमबद्धता को स्पष्ट करती है। वह किसका मत है?

(अ) मैकाइवर
(ब) रेडक्लिफ बाउन
(स) मेंडल
(द) पारसन्स

उत्तर- (ब) रेडक्ल्फि ब्राउन।

127. पुस्तक 'Division of Labour in Society' के लेखक हैं-

(अ) रेडक्ल्फि ब्राउन
(ब) बार्ड
(स) पारसन्स
(द) दुर्खीम

उत्तर- (द) दुखम।

128. सामाजिक व्यवस्था के बारे में सर्वप्रथम विचार किसने व्यक्त किए थे?

(अ) प्लेटो
(ब) काम्ते
(स) अरस्तु
(द) स्पेन्सर

उत्तर- (द) स्पेंसर

129. स्थायी मानव क्रियाओं को कहते हैं-

(अ) स्थिति
(ब) सामाजिक व्यवस्था
(स) भूमिका
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) भूमिका

130. पारसन्स के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक व्यवस्था का पक्ष है?

(अ) संस्थात्मक
(ब) प्रकार्यात्मक
(स) संरचनात्मक
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

131. भारतीय ग्रामीण समाज का मुख्य व्यवसाय होता है-

(अ) उद्योग
(ब) कृषि
(स) वाणिज्य
(द) व्यापार

उत्तर- (ब) कृषि।

132. यह किसने कहा कि "प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि नगर क्या है किंतु किसी ने भी इसकी संतोषजनक परिभाषा नहीं दी है"

(अ) वर्गल
(ब) मैकाइवर
(स) गिलिन एवं गिलिन
(द) रॉस

उत्तर- (अ) बर्गल।

133. यह कथन किसका है "ग्रामीण जीवन सुझाव देता है- बचाओ" नागरिक जीवन सुझाव देता है- खर्च करो।

(अ) जिमरमैन
(ब) रॉस
(स) गिलिन एवं गिलिन
(द) सिम्स

उत्तर- (ब) रॉस।

134. 'The City' पुस्तक के लेखक कौन है?

(अ) रॉबर्ट पावर्द
(ब) बेडफोर्ड
(स) एण्डरसन
(द) सिम्स

उत्तर- (अ) रॉबर्ट पावर्द।

135. नगरीय जीवन की विशेषता है-

(अ) विषमता
(ब) कृत्रिमता
(स) द्वितीयक संबंध
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी।

136. गाँवों में परिवर्तन की गति होती है-

(अ) बहुत मन्द
(ब) तीव्र
(स) बहुत तीव्र
(द) मन्द

उत्तर- (अ) बहुत मन्द।

137. ग्रामीण समुदाय की विशेषता है-

(अ) परिवार का अधिक महत्व
(ब) कृषि व्यवस्था
(स) गतिशीलता का अभाव
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी

138. भाग्यवादी विशेषता है-

(अ) ग्रामीण समाज की
(ब) नगरीय समाज की
(स) जटिल समाज की
(द) औद्योगिक समाज की

उत्तर- (क) ग्रामीण समाज की।

139. किसका कथन है कि "अत्यधिक वर्ग विषमताएँ नगर का लक्षण हैं"-

(अ) बोगार्डस
(ब) सिम्स
(स) रॉस
(द) मैकाइवर

उत्तर- (अ) बोगार्डस।

140. "भारतवर्ष विभिन्न प्रकार के सम्प्रदायों, रीति-रिवाजों, धर्मो, संस्कृतियों, विश्वासों, भाषाओं, जातियों तथा सामाजिक व्यवसायों का एक संग्रहालय है।" यह कथन है-

(अ) सर हरबर्ट रिजले
(ब) डॉ० राधा कुमुद मुकर्जी
(स) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) डॉ० राधा कुमुद मुकर्जी

141. भारत में राष्ट्रीय एकता के सहायक तत्त्व हैं-

(अ) जातिवाद
(ब) क्षेत्रवाद
(स) सामाजिक समानता
(द) भाषावाद

उत्तर- (स) सामाजिक समानता।

143. भारत में राष्ट्रीय एकता में बाधक तत्त्व हैं-

(अ) इकहरी नागरिकता
(ब) एक राष्ट्र भाषा
(स) क्षेत्रवाद
(द) राष्ट्रीय त्यौहार

उत्तर- (स) क्षेत्रवाद।

144. भारतीय समाज की विशेषता है-

(अ) संस्कृतिकरण
(ब) लौकिकीकरण
(स) पश्चिमी सभ्यता पर आधारित
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर- (द) उपरोक्त सभी।

145. भारतीय संस्कृति की विविधतायें हैं-

(अ) प्रजातिय विविधता
(ब) धार्मिक विविधता
(स) (अ) व (ब) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) (अ) व (ब) दोनों।

146. "विविधता में एकता उत्पन्न करने की भारतवासियों की योग्यता मानव जाति के लिये भारत की विशेष देन है।" यह कथन हैं-

(अ) हरबर्ट रिजले
(ब) गाँधी
(स) नेहरू
(द) राधा कुमुद

उत्तर- (स) नेहरू।

147. किस विद्वान् ने पुरुषार्थ को भारतीय सामाजिक व्यवस्था का एक मनोवैज्ञानिक तथा नैतिक आधार कहा है?

(अ) मैक्स वेबर
(ब) डॉ० जी० एस० घुरिये
(स) डॉ० एम० एन० श्रीनिवास
(द) पी० एच० प्रभु

उत्तर- (द) पी० एच० प्रभु।

148. भारतीय सामाजिक व्यवस्था का वह कौन-सा आधार है, जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को व्यवस्थित रूप से अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने की प्रेरणा दी गई-

(अ) कर्म का सिद्धान्त
(ब) पुरुषार्थ
(स) संयुक्त परिवार
(द) विवाह संस्कार

उत्तर- (ब) पुरुषार्थ।

149. हिन्दू दर्शन के अनुसार कितने पुरुषार्थ हैं?

(अ) चार
(ब) तीन
(स) आठ
(द) पाँच

उत्तर- (अ) चार।

150. धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष क्या है?

(अ) पुरुषार्थ
(ब) वर्ण
(स) जाति
(द) आश्रम

उत्तर- (अ) पुरुषार्थ।

151. पुरुषार्थ के अन्तर्गत धर्म, अर्थ तथा काम का अन्तिम लक्ष्य है-

(अ) व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास करना
(ब) मोक्ष प्राप्त करना
(स) आत्म-नियन्त्रण में वृद्धि करना
(द) सांसारिक जीवन में सफलता दिलाना

उत्तर- (ब) मोक्ष प्राप्त करना।

152. हिन्दू जीवन का अन्तिम उद्देश्य क्या है?

(अ) धर्म
(ब) अर्थ
(स) काम
(द) मोक्ष

उत्तर- (द) मोक्ष।

153. 'वर्ण' का अर्थ है-

(अ) रंग
(ब) चुनाव करना
(स) वृत्ति के अनुरूप
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

154. वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत वर्णों की संख्या है-

(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच

उत्तर- (स) चार।

155. यह किसने कहा कि 'वर्ण व्यवस्था का आधार कर्म है, जनम नहीं?'

(अ) जे० एच० हट्टन
(ब) डॉ० राधाकृष्णन्
(स) महर्षि वेदव्यास
(द) मैक्समूलर

उत्तर- (ब) डॉ० राधाकृष्णन

156. वर्ण व्यवस्था का आधारभूत उद्देश्य समाज का किस प्रकार का विभाजन करना है-

(अ) कार्यात्मक
(ब) नैतिक
(स) धार्मिक
(द) प्रजातीय

उत्तर- (अ) कार्यात्मक।

157. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण है-

(अ) ब्राह्मण
(ब) यादव
(स) त्यागी
(द) अग्रवाल

उत्तर- (अ) ब्राह्मण

158. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण नहीं है-

(अ) ब्राह्मण
(ब) यादव
(स) क्षत्रिय
(द) वैश्य

उत्तर- (ब) यादव

159. किस वेद में सर्वप्रथम वर्णों की उत्पत्ति का उल्लेख किया गया?

(अ) यजुर्वेद
(ब) सामवेद
(स) ऋग्वेद
(द) अथर्ववेद

उत्तर- (स) ऋग्वेद।

160. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण जजमानी व्यवस्था के विघटन के लिए उत्तरदायी है-

(अ) प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण
(ब) जमींदारी उन्मूलन
(स) बढ़ती हुई जनसंख्या
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

161. निम्नांकित में से कौन-सी विशेषता वर्ण-व्यवस्था के महत्त्व को स्पष्ट करती है?

(अ) धार्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति
(ब) श्रम विभाजन को प्रोत्साहन
(स) समानता की प्ररेणा
(द) राजनीतिक संघर्षों से छुटकारा

उत्तर- (ब) श्रम विभाजन को प्रोत्साहन।

162. निम्नांकित में कौन वर्ण-व्यवस्था की विशेषता है?

(अ) प्रतिलोम
(ब) अधिकारों का रण
(स) सामाजिक व आर्थिक विभाजन
(द) कर्मकाण्डीय विशुद्धता

उत्तर- (ब) अधिकारों का संवरण।

163. निम्नलिखित में से कौन-सा आश्रम व्यवस्था से सम्बन्धित नहीं है?

(अ) ब्रह्मचर्य आश्रम
(ब) गृहस्थ आश्रम
(स) संन्यास आश्रम
(द) आचार्य रजनीश आश्रम

उत्तर- (द) आचार्य रजनीश आश्रम।

164. शास्त्रकारों के अनुसार कितने वर्ष की आयु पूरी कर लेने के पश्चात् व्यक्ति को वानप्रस्त आश्रम में प्रवेश करना चाहिए-

(अ) 25
(ब) 50
(स) 75
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) 50

165. 'आश्रम' शब्द का अर्थ है-

(अ) एक ऐसा स्थान जहाँ प्रयत्न या परिश्रम किया जाता है
(ब) इस प्रकार के प्रयत्न या परिश्रम के निमित्त की जाने वाली क्रिया
(स) ठहरने का स्थान अथवा विश्राम स्थल
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (अ) एक ऐसा स्थान जहाँ प्रयत्न या परिश्रम किया जाता है।

166. भारत में आश्रम व्यवस्था किस काल में प्रारम्भ हुई?

(अ) स्मृति काल
(ब) वैदिक काल
(स) उपनिषद् काल
(द) मध्य काल

उत्तर- (स) उपनिषद् काल।

167. आश्रम व्यवस्था का क्या उद्देश्य है?

(अ) भौतिक सुख
(ब) पारिवारिक सुख
(स) मोक्ष
(द) स्वर्ग

उत्तर- (स) मोक्ष।

168. वानप्रस्थ आश्रम की अवधि है-

(अ) जन्म से 25 वर्ष तक
(ब) 25-50 वर्ष तक
(द) 75-100 वर्ष तक
(स) 50-75 वर्ष तक

उत्तर- (स) 50-75 वर्ष तक।

169. आश्रम व्यवस्था में एक व्यक्ति के जीवन को कितने खण्डों में विभाजित किया गया है?

(अ) चार
(ब) दो
(स) पाँच
(द) सात

उत्तर- (अ) चार।

170. वह व्यवस्था जिसके द्वारा विभिन्न आयु के व्यक्तियों को समाज में भिन्न-भिन्न दायित्व सौंपे गये हैं-

(अ) आश्रम व्यवस्था
(ब) सामान्य धर्म
(द) पंच ऋण
(स) वर्ण व्यवस्था

उत्तर- (अ) आश्रम व्यवस्था

171. गर्भाधान किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्रागूजन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (अ) प्राग्जन्म संस्कार

172. पुंसवन किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (अ) प्राग्जन्म संस्कार।

173. सीमन्तोन्नयन किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (अ) प्राग्जन्म संस्कार।

174. जातकर्म किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (ब) बाल्यावस्था का संस्कार।

175. नामकरण किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (ब) बाल्यावस्था का संस्कार।

176. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्कारों का प्रमुख उद्देश्य है

(अ) दोष मार्जन
(ब) अतिशयाधान
(स) हीनांगपूर्ति
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

177. कर्णवेध (कर्णछेदन) किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (ब) बाल्यावस्था का संस्कार।

178. उपनयन किस प्रकार का संस्कार है-

(अ) प्राग्जन्म संस्कार
(ब) बाल्यावस्था का संस्कार
(स) शैक्षणिक संस्कार
(द) अवसान संस्कार

उत्तर- (ब) बाल्यावस्था का संस्कार।

179. मनु ने कर्म के कितने भेद किए हैं-

(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार

उत्तर- (स) तीन।

180. "कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।" यह कथन किस ग्रन्थ में वर्णित है?

(अ) महाभारत
(ब) गीता
(स) रामायण
(द) मनुस्मृति

उत्तर- (ब) गीता।

181. कर्म की अवधारणा सम्बन्धित है-

(अ) कर्मफल से
(ब) पुनर्जन्म से
(स) प्रारम्ब्ध से
(द) उपर्युक्त सभी से

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी से।

182. कर्म के सिद्धान्त के अनुसार कर्म का सम्बन्ध उन सभी क्रियाओं से है जो-

(अ) शरीर तथा वाणी के द्वारा किए जाते हैं
(ब) पूर्व जन्म में किए जाते हैं
(स) परिश्रम तथा अहिंसा भाव से किए जाते हैं
(द) शरीर वाणी तथा मन द्वारा किए जाते हैं।

उत्तर- (द) शरीर वाणी तथा मन द्वारा किए जाते हैं।

183. गीता में कर्म के कितने भेद बताए गए हैं?

(अ) दो
(स) चार
(ब) तीन
(द) छः

उत्तर- (ब) तीन।

184. निष्काम कर्म का विस्तृत विवरण किस धर्मग्रन्थ में मिलता है?

(अ) वेद
(द) उपनिषद्
(स) महाभारत
(ब) गीता

उत्तर- (ब) गीता।

185. 'जाति' के अंग्रेजी शब्द 'Caste' की उत्पत्ति 'Casta' शब्द से मानी जाती है। 'Casta' किस भाषा का शब्द है?

(अ) लैटिन
(ब) इटालियन
(स) फ्रेंच
(द) पुर्तगाली

उत्तर- (द) पुर्तगाली।

186. "जाति एक बन्द वर्ग है।" यह कथन किसका है?

(अ) कार्ल मार्क्स
(ब) मजूमदार तथा मदान
(स) दुर्खीम
(द) इरावती कर्वे

उत्तर- (ब) मजूमदार तथा मदान।

187. 'जाति' शब्द की उत्पत्ति का पता सर्वप्रथम किसने लगाया?

(अ) चार्ल्स एच० कूले
(ब) अबे दुबायस
(स) हरबर्ट रिजले
(द) ग्रेसिया-डी ओरेटा

उत्तर- (द) ग्रेसिया-डी ओरेटा।

188. जाति व्यवस्था का सर्वप्रथम लिखित उल्लेख मिलता है-

(अ) ऋग्वेद में
(ब) अथर्ववेद में
(स) यजुर्वेद में
(द) सामवेद में

उत्तर- (अ) ऋग्वेद में।

189. निम्नांकित में से जाति के कार्य बताइए-

(अ) मानसिक सुरक्षा
(ब) संस्कृति की रक्षा
(स) व्यवसाय का निर्धारण
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी

180. निम्न में से जाति का आधार क्या है?

(अ) जन्म
(ब) कर्म
(द) धन
(स) योग्यता

उत्तर- (अ) जन्म।

191. निम्नलिखित में से कौन जाति नहीं है?

(अ) ब्राह्मण
(ब) क्षत्रिय
(स) भील
(द) शूद्र

उत्तर- (स) भील।

192. जाति की उत्पत्ति का 'व्यावसायिक सिद्धान्त' किसने दिया था?

(अ) नेसफोल्ड
(ब) सर हरबर्ट रिजले
(स) होकार्ट और सेनार्ट
(द) जे० एच० हट्टन

उत्तर- (अ) नेसफील्ड।

193. जाति और वर्ग में क्या समानता है?

(अ) अर्जित प्रस्थिति
(ब) प्रदत्त स्थिति
(स) संस्तरण
(द) भोजन तथा सामाजिक सम्पर्क पर प्रतिबन्ध

उत्तर- (स) संस्तरण।

194. जाति की प्रकृति होती हैं-

(अ) परिवर्तनशील
(ब) अपरिवर्तनशील
(स) बन्द
(द) खुली

उत्तर- (स) बन्द

195. "विवाह स्त्री तथा पुरुष के पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की संस्था है।" यह परिभाषा किसने लिखी है?

(अ) वेस्टमार्क
(ब) वोगार्डस
(स) किंग्सले डेविस
(द) एच० जॉनसन

उत्तर- (ब) बोगार्डस।

196. निम्नांकित में से किसे विवाह का उद्देश्य कहा जायेगा?

(अ) बच्चों के जन्म की वैध व्यवस्था करना
(ब) परिवार की स्थापना करना
(स) यौन सन्तुष्टि की संस्थात्मक पूर्ति
(द) उपर्युक्त सभी बातें

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी बातें

197. विवाह का क्या उद्देश्य है?

(अ) यौन सम्बन्धों का नियमन करना
(ब) सामाजिक संगठन को सुदृढ़ता प्रदान करना
(स) परिवार की स्थापना करना
(द) ये सभी बातें

उत्तर- (द) ये सभी बातें

198. हिन्दुओं में विवाह को माना जाता है

(अ) धार्मिक संस्कार
(ब) सामाजिक समझौता
(स) कानूनी बन्धन
(द) इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर- (अ) धार्मिक संस्कार

199. हिन्दुओं में विवाह के परम्परागत स्वरूप कितने माने गए हैं?

(अ) पाँच
(ब) आठ
(स) बारह
(द) सोलह

उत्तर- (ब) आठ।

200. निम्न में से कौन-सा हिन्दू विवाह का उद्देश्य नहीं है?

(अ) धर्म
(ब) प्रजा
(स) अर्थोपार्जन
(द) रति आनन्द

उत्तर- (स)।

201. कन्या मूल्य देकर सम्पन्न किए जाने वाले विवाह को कहते हैं-

(अ) गान्धर्व विवाह
(ब) ब्राह्म विवाह
(स) असुर विवाह
(द) प्रजापत्य विवाह

उत्तर- (स) असुर विवाह।

202. "हिन्दू विवाह एक धार्मिक संस्कार है।" किसने कहा है?

(अ) डॉ० के० एम० कपाड़िया
(ब) आई० पी० देसाई
(स) इरावती कर्वे
(द) पी० एच० प्रभु

उत्तर- (अ) डॉ० के० एम० कपाड़िया।

203. उच्च जाति की लड़की निम्न जाति के लड़के से विवाह करती है, तो उसे कहते हैं-

(अ) अनुलोम विवाह
(ब) प्रतिलोम विवाह
(स) अन्तर्विवाह
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर - (ब) प्रतिलोम विवाह

204. वह कौन-सा विवाह है जिसमें स्त्री का अपहरण करके उससे विवाह किया जाता है?

(अ) पैशाच विवाह
(ब) असुर विवाह
(स) आर्ष विवाह
(द) राक्षस विवाह

उत्तर- (द) राक्षस विवाह

205. 'शरियत' के अनुसार मुस्लिम विवाह को क्या माना गया है-

(अ) खुदा का हुक्म
(ब) समझौता
(स) सुन्नाह
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (ब) समझौता।

206. "मुस्लिम विवाह एक समझौता है जिसका उद्देश्य यौन सम्बन्धों और बच्चों के प्रजनन को कानूनी रूप देना है और समाज के हित के लिए पति-पत्नी और उनसे उत्पन्न सन्तानों के अधिकार व कर्त्तव्य को निर्धारित करके सामाजिक नियमन करना है।" यह परिभाषा किस समाजशास्त्री की है-

(अ) मुल्ला की
(ब) महाभारत की
(स) हेदया की
(द) श्रीनिवास की

उत्तर- (स) हेदया की।

207. मुस्लिम विवाह को 'उर्दू' में क्या कहा जाता है-

(अ) निकाह
(ब) सुन्नत
(स) कियास
(द) इजया

उत्तर- (अ) निकाह।

208. मुस्लिम विवाह में-

(अ) कन्यादान का प्रचलन है
(ब) कन्यादान का प्रचलन नहीं है
(स) उपर्युक्त दोनों हो सकते हैं
(द) सन्देह है

उत्तर- (ब) कन्यादान का प्रचलन नहीं है।

209. मुस्लिम विवाह-

(अ) एक विशिष्ट समझौता है
(ब) धार्मिक संस्कार और समझौता दोनों है
(स) एक धार्मिक संस्कार है
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (अ) एक विशिष्ट समझौता है।

210. 'मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम' किस सन् में पारित हुआ था

(अ) 1939 ई० में
(ब) 1955 ई० में
(स) 1947 ई० में
(द). 1945 ई० में

उत्तर- (अ) 1939 ई० में।

211. मुस्लिम समाज में पति द्वारा पत्नी को दिया जाने वाला धन कहलाता है-

(अ) वधू-मूल्य
(ब) निकाह शुल्क
(स) दहेज
(द) मेहर

उत्तर- (द) मेहर।

212. भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम पारित हुआ—

(अ) 1865
(ब) 1866
(स) 1867
(द) 1868

उत्तर- (स) 1867

213. ईसाई विवाह है-

(अ) सामाजिक समझौता
(ब) धार्मिक संस्कार
(स) (अ) तथा (ब) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) (अ) तथा (ब) दोनों।

214. निम्न में से ईसाई विवाह का उद्देश्य नहीं है-

(अ) परिवार की स्थापना
(ब) पवित्र जीवन का विकास
(स) समाज की निरन्तरता
(द) पारस्परिक

उत्तर- (स) समाज की निरन्तरता।

215. भारत में किस जनजाति में बहुपत्नी विवाह का प्रचलन है?

(अ) गोंड
(ब) खासी
(स) संथाल
(द) बुक्सा

उत्तर- (अ) गोंड।

216. जनजातियों में जीवन साथी का चुनाव करने से संबंधित किस पद्धति का प्रचलन नहीं है?

(अ) असुर विवाह
(ब) हरण विवाह
(स) परीक्षा विवाह
(ब) सेवा विवाह

उत्तर- (अ) असुर विवाह।

217. "टोडा जनजाति में बहुपत्नी विवाह का प्रचलन है।" यह कथन है-

(अ) सत्य
(ब) आंशिक सत्य
(स) असत्य
(द) अर्थहीन

उत्तर- (स) असत्य।

218. जनजातियों में आज पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था का प्रभाव बढ़ने से विवाह की जिस प्रथा का प्रचलन बढ़ा है, वह है-

(अ) समूह विवाह
(ब) एक विवाह
(स) बहुपत्नी विवाह
(द) बहुपति विवाह

उत्तर- (ब) एक विवाह।

219. जब एकाधिक भाई आपस में मिलकर एक ही स्त्री से विवाह करते हैं, तो उसे कहते हैं-

(अ) बहुपति विवाह
(ब) एक विवाह
(स) समूह विवाह
(द) प्रातूक बहुपति विवाह

उत्तर - (द) भातृक बहुपति विवाह।

220. बहुपत्नी विवाह का प्रचलन है-

(अ) ईसाइयों में
(ब) हिन्दुओं में
(स) जनजातियों में
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) जनजातियों में।

221. पलायन विवाह एक प्रकार है-

(अ) जनजातीय विवाह का
(ब) हिन्दू विवाह का
(स) मुस्लिम विवाह का
(द) ईसाई विवाह का

उत्तर- (अ) जनजातीय विवाह का।

222. “परिवार उस समूह का नाम है जो यौन सम्बन्धों पर आश्रित है तथा इतना छोटा और शक्तिशाली है, जिसमें सन्तान के जन्म और पालन-पोषण की व्यवस्था की जा सकती है।" यह किसका कथन है?

(अ) मैकाइवर तथा पेज
(ब) ऑगबर्न तथा निमकॉफ
(स) लोवी
(द) एण्डरसन

उत्तर- (अ) मैकाइवर तथा पेज

223. "परिवार ऐसे व्यक्तियों का समूह है जिनके एक-दूसरे के प्रति सम्बन्ध समरक्तता पर आधारित होते हैं और जो इस प्रकार एक-दूसरे के नातेदार होते हैं।" यह कथन किसका है?

(अ) लूसी मेयर
(ब) वेस्टरमार्क
(स) एण्डरसन
(द) किंग्सले डेविस

उत्तर- (द) किंग्सले डेविस

224. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता परिवार की नहीं है?

(अ) सार्वभौमिकता
(ब) असीमित आकार
(स) सामाजिक समूह
(द) भावात्मक आधार

उत्तर- (ब) असीमित आकार।

225. मातृसत्तात्मक परिवार किस जनजाति में पाया जाता है?

(अ) नायर
(ब) भोटिया
(स) खस
(द) भील

उत्तर- (अ) नायर।

226. केन्द्रीय परिवार का अर्थ है

(अ) पति-पत्नी और उनके दो बच्चे
(ब) दो पीढ़ियों से अधिक से सदस्य
(द) तलाकशुदा पत्नी और उनके बच्चे
(स) पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे

उत्तर- (स) पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे।

227. संयुक्त परिवार बढ़ावा देता है-

(अ) विधवा पुनर्विवाह को
(ब) बाल-विवाह को
(स) विलम्ब विवाह को
(द) प्रतिलोम विवाह को

उत्तर- (ब) बाल-विवाह को।

228. संयुक्त परिवार के विघटन का मुख्य कारण है-

(अ) औद्योगीकरण
(ब) सामान्य गरीबी
(स) व्यक्तिवादिता का उदय
(द) महिला आन्दोलन

उत्तर- (अ) औद्योगीकरण

229. 'हिन्दू विवाह-विच्छेद अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1955 में
(ब) सन् 1956 में
(स) सन् 1961 में
(द) सन् 1962 में

उत्तर- (अ) सन् 1955 में।

230. "हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम' कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1952 में
(ब) सन् 1856 में
(स) सन् 1958 में
(द) सन् 1956 में

उत्तर- (ब) सन् 1856 में।

231. 'बाल विवाह निरोधक अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1929 में
(ब) सन् 1930 में
(स) सन् 1955 में
(द) सन् 1956 में

उत्तर- (अ) सन् 1929 में।

232. विशेष विवाह अधिनियम' कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1954 में
(ब) सन् 1955 में
(स) सन् 1956 में
(द) सन् 1957 में

उत्तर- (अ) सन् 1954 में।

233. 'दहेज निरोधक अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1939 में
(ब) सन् 1951 में
(स) सन् 1956 में
(द) सन् 1961 में

उत्तर- (द) सन् 1961 में।

234. स्त्रियों व कन्याओं का अनैतिक व्यापार निरोधक अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1954 में
(ब) सन् 1955 में
(स) सन् 1956 में
(द) सन् 1957 में

उत्तर- (स) सन् 1956 में।

235. हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1955 में
(ब) सन् 1956 में
(द) सन् 1958 में
(स) सन् 1957 में

उत्तर- (ब) सन् 1957 में।

236. अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1952 में
(ब) सन् 1956 में
(स) सन् 1955 में
(द) सन् 1987 में

उत्तर- (स) सन् 1955 में।

237. 'मुस्लिम विवाह कानून' कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1957 में
(ब) सन् 1939
(स) सन् 1953 में
(द) सन् 1943 में

उत्तर- (ब) सन् 1939 में।

238. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम विवाह एवं परिवार से सम्बन्धित नहीं हैं?

(अ) विशेष विवाह अधिनियम, 1954
(ब) हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955
(स) दहेज निरोधक अधिनियम, 1961
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (स) दहेज निरोधक अधिनियम, 1961।

239. 'हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम कब पारित हुआ?

(अ) सन् 1951 में
(ब) सन् 1954 में
(स) सन 1956 में
(द) सन् 1955 में

उत्तर- (स) सन् 1956 में।

240. स्वजनों के परस्पर सम्बन्धों को नियमित करने वाली व्यवस्था को क्या कहते हैं?

(अ) नातेदारी प्रथा
(ब) वर्ग व्यवस्था
(स) सन 1956 में
(द) दास प्रथा

उत्तर- (अ) नातेदारी प्रथा।

241. जिन सम्बन्धियों से हमारा प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है वे हमारे-

(अ) प्राथमिक नातेदार हैं
(ब) द्वितीयक नातेदार हैं
(स) तृतीयक नातेदार हैं
(द) चतुर्थक नातेदार हैं

उत्तर- (अ) प्राथमिक नातेदार हैं।

242. पति और पत्नी किस प्रकार के नातेदार हैं

(अ) प्राथमिक
(ब) द्वितीयक
(स) तृतीयक
(द) चतुर्थक

उत्तर- (अ) प्राथमिक।

243. जीजा और साला किस प्रकार के नातेदार हैं-

(अ) द्वितीयक
(ब) प्राथमिक
(स) तृतीयक
(द) चतुर्थक

उत्तर- (अ) द्वितीयक।

244. जीजा-साली में किस प्रकार के सम्बन्ध सामान्यतः पाए जाते हैं-

(अ) परिहार
(ब) परिहास
(स) मातुलेय
(द) पितृश्वश्रे

उत्तर- (अ) परिहार।

245. भारत में जजमानी व्यवस्था का उल्लेख सर्वप्रथम किस विद्वान् ने किया-

(अ) विलियम चाइजर ने
(ब) ऑस्कर लविस ने
(स) एम० एन० श्रीनिवास ने
(द) कैथलीन गफ ने

उत्तर- (अ) विलियम वाइजर ने।

246.
उस व्यवस्था को क्या कहा जाता है, जिसमें विभिन्न जातयाँ एक-दूसरे को अपनी परम्परागत सेवाएँ प्रदान करती हैं-

(अ) संस्कृतिकरण
(ब) जजमानी
(स) परसंस्कृतिग्रहण
(द) सात्मीकरण

उत्तर- (ब) जजमानी।

247. निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता जजमानी व्यवस्था की है-

(अ) प्रकार्यात्मक सम्बन्धों की व्यवस्था
(ब) आजीविका कमाने की परम्परागत व्यवस्था
(स) सुव्यवस्थित श्रम विभाजन की व्यवस्था
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

248. निम्नलिखि में से कौन-सा जजमानी व्यवस्था का गुण या लाभ है-

(अ) प्रामीण समुदाय में एकता बनाए रखने में सहायक
(ब) सामाजक तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक
(स) सामाजक नियन्त्रण में सहायक
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

249.
निम्नलिखित में से कौन-सा जजमानी व्यवस्था का अवगुण (दोष) है-

(अ) शोषण को प्रोत्साहन
(ब) दास प्रथा का प्रतीक
(स) रूढ़िवादता को प्रोत्साहन
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

250. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण जजमानी व्यवस्था के विघटन के लिए उत्तरदायी है-

(अ) नगरीकरण
(ब) औद्योगीकरण
(स) आधुनिक शिक्षा
(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (द) उपर्युक्त सभी।

Read also

6 comments

  1. Good collection of important questions.
    1. Thank you
  2. Importent Qustions chaey please
  3. Hi
    1. Yes?
  4. I need some important questions
© Samar Education All rights reserved. Distributed by SamarEducation