भारतीय अर्थव्यवस्था के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न | Economics Important Question in hindi

1. इण्डिया विजन 2020 में वयस्क पुरुष साक्षरता का लक्ष्य कितने प्रतिशत निर्धारित किया गया है? उत्तर. 96% 2. राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन कब किया गया

यहां आपके लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न से संबंधित 100 प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित आवश्यक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न यहां समावेशित किए गए हैं। ये प्रश्न सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में मूल रूप से पूछे जाते हैं।

Economics Important Question in hindi

1. इण्डिया विजन 2020 में वयस्क पुरुष साक्षरता का लक्ष्य कितने प्रतिशत निर्धारित किया गया है?
उत्तर. 96%

2. राष्ट्रीय विकास परिषद् का गठन कब किया गया था?
उत्तर. 6 अगस्त, 1952 को

3. प्रो. पी सी महालनोबिस के मॉडल पर कौन-सी पंचवर्षीय योजना चलाई गई?
उत्तर. द्वितीय पंचवर्षीय योजना

4. भारत में लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना सर्वप्रथम कहाँ की गई?
उत्तर. कुल्टी, पश्चिम बंग (1870 ई.)

5. भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1947 ई. में

6. व्यय कर किस प्रकार का कर है?
उत्तर. प्रत्यक्ष कर

7. इण्डिया सिक्योरिटी प्रेस कहाँ स्थित है?
उत्तर. नासिक (महाराष्ट्र) में

8. पहला भारतीय बैंक कौन-सा है?
उत्तर. अवध कॉमर्शियल बैंक

9. सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत कब की गई?
उत्तर. 2 अक्टूबर, 1952

10. भारतीय निर्यात-आयात बैंक की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1982 ई. में

11. स्वतन्त्र भारत का प्रथम बजट पारित कब किया गया?
उत्तर. 26 नवम्बर, 1947 को

12. राजा चेलैया समिति किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. कर सुधार से

13. सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है?
उत्तर. मध्य प्रदेश में

14. भारत में कार्यरत बीएनपी परिवास बैंक किस देश का है?
उत्तर. फ्रांस का

15. भारत में 'गरीबी हटाओ' का नारा किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया था?
उत्तर. पाँचवी पंचवर्षीय योजना में

16. 20000 MW विद्युत उत्पादन सम्बंधित जवाहरलाल नेहरू मिशन कब तक के लिए लक्षित है?
उत्तर. 2022 तक

17. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर. हैदराबाद में

18. 22 वर्षों के बाद आरबीआई द्वारा एक हजार रुपये का नोट कब जारी किया गया था?
उत्तर.9 अक्टूबर, 2000 को

19. 'साख मुद्रा' को क्या कहा जाता है?
उत्तर. ऐच्छिक मुद्रा

20. किसी वस्तु के वास्तविक मूल्य की बजाय मौद्रिक मूल्य से प्रतिक्रिया व्यक्त करने को क्या कहा जाता है?
उत्तर. मुद्रा भ्रम

21. भारत में सर्वाधिक नगरीकरण कहाँ हुआ?
उत्तर. गोवा में

22. श्वेत क्रान्ति के सूत्रधार कौन हैं?
उत्तर. डॉ. वर्गीज कुरियन

23. योजना आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर. 15 मार्च, 1950 को

24. रोबिन कर किन मदों पर लगाया जाता है?
उत्तर. मुद्रा के लेनदेन पर

25. किस पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य समाजवादी समाज की स्थापना करना था?
उत्तर. द्वितीयं पंचवर्षीय योजना

26. बैंकिंग लोकपाल के क्षेत्र से बाहर बैंक है?
उत्तर. वर्ष 2012 से

27. योजना का अन्तिम अनुमोदन किसके द्वारा होता है?
उत्तर. राष्ट्रीय विकास परिषद् द्वारा

28. नई आर्थिक सुधार की रूपरेखा सर्वप्रथम किस प्रधानमन्त्री के कार्यकाल में बनाई एवं शुरू की गई?
उत्तर. राजीव गाँधी

29. इस समय महारत्न कम्पनियों की संख्या कितनी है?
उत्तर. सात

30. भारतीय पूँजी बाजार को विनियमित करने की वैधानिक शक्तियाँ किसके पास है?
उत्तर. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)

31. कौन-सा राज्य चावल के उत्पादन में अग्रणी है?
उत्तर. पश्चिम बंग

32. आबिद हुसैन समिति का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. लघु उद्योगों में सुधार से

33. भारत में सर्वाधिक दूध उत्पादक राज्य कौन-सा है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश

34. फिलिप्स वक्र किस गणना से सम्बंधित है?
उत्तर. मुद्रास्फीति तथा बेरोजगारी से

35. नीली क्रान्ति का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. मत्स्य क्रान्ति से

36. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम कब प्रारम्भ की गई?
उत्तर. 2 फरवरी, 2006 को

37. योजना आयोग का गठन किस समिति की सिफारिशों पर किया गया?
उत्तर. नियोगी समिति

38. पॉलिटिक्स ऑफ चरखा' नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. जे बी कृपलानी

39. किसी देश द्वारा आयात पर लगाए गए कर को क्या कहते हैं?
उत्तर. टैरिफ

40. बैंकिंग प्रणाली की पुनर्संरचना के सम्बन्ध में सुझाव देने हेतु 1991 में किस समिति का गठन किया गया?
उत्तर. नरसिंहह्न समिति का

41. राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेन्ज की स्थापना 1991 में किस समिति की अनुशंसा पर की गई थी?
उत्तर. फेरवानी समिति

42. पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक कौन-सा है जिसकी स्थापना 1894 में की गई थी?
उत्तर. पंजाब नेशनल बैंक

43. आई पी सी शेयर मूल्य सूचकांक किस देश का है?
उत्तर. मैक्सिको का

44. किस पंचवर्षीय योजना की सर्वोच्च प्राथमिकता मानव संसाधन का विकास करना था?
उत्तर. आठवीं पंचवर्षीय योजना

45. भारतीय यूनिट ट्रस्ट की स्थापना कब की गई?
उत्तर. 1964 में

46. ग्रामीण बैंक किन राज्यों में नहीं है?
उत्तर. सिक्किम और गोवा राज्यों में

47. भारत में सर्वाधिक जोत किस प्रकार की है?
उत्तर. सीमान्त प्रकार की

48. भारत में पहला फूड पार्क कहाँ बनाया गया था?
उत्तर. राँची (झारखण्ड)

49. 'कृषक दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर. 23 दिसम्बर को

50. भारत में तालाबों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई कहाँ होती है?
उत्तर. तमिलनाडु में

51. भारत में 'हरित क्रान्ति' की शुरूआत कब हुई?
उत्तर. 1966-67 में

52. भूरी क्रान्ति किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. उर्वरकों के उत्पादन से

53. HI-1500 किस खाद्य फसल की संकर प्रजाति का नाम है?
उत्तर. गेहूँ

54. कांकरेज किस पशु की नस्ल का नाम है?
उत्तर. गाय

55. टसर रेशम सर्वाधिक किस राज्य में पैदा किया जाता है?
उत्तर. बिहार में

56. मोती देने के लिए इस प्रकार की मछलियाँ प्रसिद्ध है?
उत्तर. ओयस्टर एवं कोइस्टर

57. इण्डिया विजन, 2020 दृष्टि-पत्र किसने जारी किया है?
उत्तर. योजना आयोग ने

58. सुरेश तेन्दुलकर समिति का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. निर्धनता आकलन से

59. 'द प्लाण्ड इकोनॉमी ऑफ इण्डिया' पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. डॉ. विश्वेश्वरैया की

60. भारत में अनिवार्य लाइसेंसिंग के अन्तर्गत कितने उद्योगों को रखा गया है?
उत्तर. 5 उद्योगों को

61. औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्गठन बोर्ड की स्थापना कब की गई?
उत्तर. वर्ष 1985 में

62. भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. वर्ष 1956 में

63. राज्य स्तर पर मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य कौन है?
उत्तर. मध्य प्रदेश

64. 'हरित सूचकांक' कैसे विकसित किया गया?
उत्तर. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा

65. हिन्दू वृद्धि दर किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. राष्ट्रीय आय से

66. भारत में प्रथम खनिज नीति कब घोषित हुई?
उत्तर. वर्ष 1951 में

67. बोकारो स्टील प्लान्ट किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया?
उत्तर. रूस

68. दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा माल मारक पत्तन कौन सा है?
उत्तर. मुम्बई

69. भारत में सम्पदा कर पहली बार कब लागू किया गया?
उत्तर. वर्ष 1957 में

70. 'योजना' पत्रिका का प्रकाशन किस मन्त्रालय द्वारा होता है?
उत्तर. सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय

71. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब की गई?
उत्तर.2 अक्टूबर, 1975 को

72. कृषि वानिकी, मत्स्य तथा खनन किस क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं?
उत्तर. प्राथमिक क्षेत्र

73. भारत में RBI करेन्सी नोट जारी करने के लिए कौन-सी प्रणाली अपनाता है?
उत्तर. न्यूनतम कोष प्रणाली

74. भारत द्वारा सर्वाधिक विदेशी मुद्रा किस पदार्थ के आयात पर खर्च होती है?
उत्तर. पेट्रोलियम पदार्थ

75. गिल्ट एड बाजार का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. सर्राफा बाजार से

76. केन्द्र एवं सरकार के मध्य वित्तीय विवादों का निपटारा कौन करता है?
उत्तर. वित्त आयोग

77. भारत में गैर-योजना खर्च का सबसे महत्त्वपूर्ण मद क्या है?
उत्तर. ब्याज भुगतान

78. द्वितीय हरित क्रान्ति का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से

79. भारत की सबसे बड़ी तेल शोधनशाला कहाँ स्थित है?
उत्तर. जामनगर

80. इण्डेक्स रेजीडेक्स' किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. भूमि मूल्य से

81. देश में सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा उपक्रम क्या है?
उत्तर. रेलवे

82. बासेल समिति ने बैंकिंग परिचालनों में अपनी सिफारिशे किस पर दी हैं?
उत्तर. जोखिम प्रबन्धन पर

83. भारत के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा कब लागू हुआ?
उत्तर. 1 अप्रैल, 2008 से

84. कौन-सा संगठन ग्रामीण मूलभूत सुविधा विकास निधि बनाए रखता है?
उत्तर. नाबार्ड

85. माल और सेवाओं की कीमत में गिरावट को तकनीकी रूप से क्या कहा जाता है?
उत्तर. अपस्फीति

86. भारत में ट्रेजरी बिल किसके द्वारा बेचे जाते हैं?
उत्तर. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा

87. 13वें वित्त आयोग द्वारा केन्द्रीय कर राजस्व की राज्यों में कितने प्रतिशत की संस्तुति की गई?
उत्तर. 32%

88. पानीपत में स्थापित ऑयल रिफायनरी किस क्षेत्र की है?
उत्तर. सार्वजनिक क्षेत्र की

89. 'करेन्सी एण्ड फाइनेंस' पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा

90. योजना में कोर सेक्टर का क्या तात्पर्य है?
उत्तर. चयनित आधारभूत उद्योग

91. शून्य आधारित बजट का क्या अर्थ होता है?
उत्तर. हर बार बिल्कुल नए सिरे से बजट तैयार करना

92. वह मुद्रा जिसमे ” शीघ्र पलायन ” कर जाने की प्रवृत्ति होती है क्या कहलाती है?
उत्तर. हॉट मनी

93. भारत में सबसे पुराना ” स्टॉक एक्सचेंज ” (Stock exchange) कौन सा है?
उत्तर. BSE बम्बई स्टॉक एक्सचेन्ज

94. किस वर्ष SEZ विशेष आर्थिक क्षेत्र की नीति की घोषणा की गयी थी?
उत्तर. वर्ष 2000

95. भारत में किस वर्ष दशमलव मुद्रा प्रणाली किस वर्ष लागू हुई थी?
उत्तर. 1 अप्रैल 1957

96. भारत में मौद्रिक नीति किस संस्था द्धारा बनायी जाती है?
उत्तर. भारतीय रिजर्व बैंक

97. किस प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है?
उत्तर. झारखंड

98. हरिद्वार और किस शहर में नमामि गंगे के तहत कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली?
उत्तर. वाराणसी

99. ‘मंदड़िया’ व ‘तेजड़िया’ शब्दावली किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. शेयर बाजार

100. भारत में हरित क्रान्ति किस मामले में सर्वाधिक सफल रही है?
उत्तर. गेहूँ और चावल

Read also

Post a Comment

© Samar Education All rights reserved. Distributed by SamarEducation