इतिहास के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Questions of History in hindi

1. हिन्द-यूनानी शासकों के सम्बन्ध में मुख्य जानकारी हमें किस स्रोत से मिलती है? उत्तर. सिक्के 2. ऋग्वैदिककालीन सर्वप्रमुख देवता कौन थे? उत्तर. इन्द्र

यहां आपके लिए इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न से संबंधित 100 प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में इतिहास से संबंधित आवश्यक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न यहां समावेशित किए गए हैं। ये प्रश्न सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में मूल रूप से पूछे जाते हैं।

Important Questions of History in hindi

1. हिन्द-यूनानी शासकों के सम्बन्ध में मुख्य जानकारी हमें किस स्रोत से मिलती है?
उत्तर. सिक्के

2. ऋग्वैदिककालीन सर्वप्रमुख देवता कौन थे?
उत्तर. इन्द्र

3. कठोर चट्टानों के साथ-साथ मुलायम चट्टानों के भी उपकरणों का निर्माण किस काल में होने लगा?
उत्तर. मध्यपाषाण काल

4. बैल और हल की सहायता से कृषि कार्य की शुरूआत किस काल में हुई?
उत्तर. नवपाषाण काल

5. नवपाषाण काल के किस स्थल से पात्रों में रखकर शवों को दबाए जाने के अवशेष प्राप्त हुए हैं?
उत्तर. आदिचल्लनू

6. शवाधान की दाह-संस्कार की प्रक्रिया किस कालखण्ड में शुरू हुई?
उत्तर. मध्यपाषाण काल

7. भूमध्यसागरीय और एल्पीनी आरमीनी लोगों ने भारतीयों को कौन-सी भाषा दी?
उत्तर. द्रविड़ भाषाएँ

8. चावल के उत्पादन के साक्ष्य किस सैंधव पुरास्थल से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर. रंगपुर एवं लोथल

9. किस सैंधव पुरा स्थल से फर्श के निमित्त अलंकृत ईंटों का प्रयोग किया गया था?
उत्तर. कालीबंगा

10. 'शूद्र' का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के किस मण्डल में मिलता है?
उत्तर. दशम मण्डल

11. ऋग्वेद के दूसरे मण्डल से लेकर सातवें मण्डल तक को क्या कहा गया है?
उत्तर. वंशमण्डल

12. आजीवन अविवाहित रहने वाली कन्याओं को वैदिक काल में क्या कहा जाता था?
उत्तर. अमाज

13. सर्वप्रथम किस उपनिषद् में ब्रह्मचर्य, वानप्रस्थ एवं संन्यास चार आश्रमों का वर्णन हुआ है?
उत्तर. जाबाल/उपनिषद्

14. ऋग्वेद में किस नदी के तट पर दासराज्ञ युद्ध लड़ा गया था?
उत्तर. रावी

15. किस जैन ग्रन्थ में महावीर के कठोर तपश्चर्या एवं कायाक्लेश का रोचक विवरण मिलता है?
उत्तर. आचारांग सूत्र

16. ऋग्वेद के श्लोकों में किन तीर्थंकरों के नामों का स्पष्ट उल्लेख हुआ है?
उत्तर. ऋषभ एवं अरिष्टनेमी

17. बुद्ध की सर्वाधिक मूर्तियों का निर्माण किस कला के अन्तर्गत हुआ है?
उत्तर. गान्धार कला

18. सांसारिक दुःखों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने किस मार्ग की बात कही?
उत्तर. अष्टांगिक मार्ग

19. रुहेलखण्ड तथा मध्य दोआब के क्षेत्र में कौन-सा महाजनपद स्थित था?
उत्तर. पंचाल

20. किस यूरोपीय विद्वान् ने 'सेण्ड्रोकोट्टस' की पहचान चन्द्रगुप्त मौर्य के रूप में की?
उत्तर. विलियम जोन्स

21. मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में कितने समय रहा था?
उत्तर. छह वर्ष

22. बिन्दुसार के लिए यूनानी स्रोतों में कौन-सा नाम आया है?
उत्तर. अमित्रोकेट्स

23. अशोक के शिलालेखों में उल्लिखित 'ताम्रपर्णी' किस देश के लिए प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर. श्रीलंका के लिए

24. अशोक के किन शिलालेखों में खरोष्ठी लिपि का प्रयोग हुआ है?
उत्तर. मानसेहरा एवं शहबाजगढ़ी

25. 'दो पतवारों वाले जहाज' का चित्र किस शासक के सिक्कों पर मिलता है?
उत्तर. यज्ञ श्री शातकर्णि

26. कलिंग के चेदि वंश का सर्वाधिक प्रतापी शासक कौन था?
उत्तर. खारवेल

27. कला की किस शैली को 'ग्रीक-बौद्ध शैली' की संज्ञा दी जाती है?
उत्तर. गान्धार शैली

28. नक्षत्रों को देखकर भविष्य बताने की कला भारतीयों ने किनसे सीखी?
उत्तर. यूनानियों से

29. संगम साहित्य में वेत्ची शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?
उत्तर. गो-हरण

30. मध्य प्रदेश में स्थित एरण अभिलेख का सम्बन्ध किस शासक से है?
उत्तर. समुद्रगुप्त

31. हर्षवर्द्धन और चालुक्य शासक पुलकेशिन् द्वितीय के बीच किस वर्ष युद्ध हुआ?
उत्तर. 634 ई.

32. शक संवत् का प्रारम्भ किसने किया था?
उत्तर. कनिष्क

33. चीन से व्यापारिक सम्बन्ध बनाने के लिए किस चोल शासन ने अपने दूतमण्डल भेजे?
उत्तर. राजराज-1

34. पालवंश के किस शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की?
उत्तर. धर्मपाल-।

35. मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों का सिन्ध पर कब आक्रमण हुआ?
उत्तर.712 ई.

36. अलबरूनी ने किस ग्रन्थ की रचना की?
उत्तर. किताब-उल-हिन्द

37. मुहम्मद गोरी ने भारत में अपना अन्तिम अभियान किसके विरुद्ध किया?
उत्तर. खोखर

38. दिल्ली सल्तनत की सीमा का सर्वाधिक विस्तार किस सुल्तान के समय हुआ?
उत्तर. मुहम्मद बिन तुगलक

39. तारीख-ए-फिरोजशाही की रचना किसने की?
उत्तर. जियाउद्दीन बरनी

40. भारतीय सन्दर्भ में अबुल फज़ल सूफी मत के कितने सिलसिलों की सूचना देता है?
उत्तर. चौदह

41. भक्ति को दार्शनिक आधार देने वाले प्रथम आचार्य कौन थे?
उत्तर. रामानुज

42. विशिष्टाद्वैत सम्प्रदाय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर. रामानुजाचार्य

43. 'रामायण' का बांग्ला रूपान्तर किसने किया था?
उत्तर. कृत्तिवास

44. बाबर ने अपनी आत्मकथा तुज्क-ए-बाबरी किस भाषा में लिखी थी?
उत्तर. तुर्की

45. 1601 ई. में किस दक्षिण भारतीय राज्य का मुगल साम्राज्य में विलय किया गया?
उत्तर. खानदेश

46. मुगल काल में वास्तविक कृषि उत्पाद या फसल में राज्य के अंश को क्या कहा जाता था?
उत्तर. माल या खराज़

47. शिवाजी का राज्य कितने प्रान्तों में विभक्त था?
उत्तर. प्रान्त

48. किस पेशवा के समय मराठा संघ की समस्त शक्ति पेशवा के हाथों में आ गई?
उत्तर. बाजीराव प्रथम

49. 'इलाहाबाद की सन्धि' किनके बीच हुई थी?
उत्तर. अंग्रेज और शाहआलम द्वितीय

50. अवध में स्वतन्त्र राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर. बुरहानुलमुल्क

51. कुतुबुद्दीन ऐबक ने कहाँ पर अपनी राजधानी बनायी?
उत्तर. लाहौर

52. इल्तुतमिश के किस प्रतिद्वन्दी ने सिन्धु में डूबकर आत्महत्या कर ली?
उत्तर. नासिरुद्दीन कुबाचा

53. मराठा साम्राज्य का अन्तिम पेशवा कौन था?
उत्तर. बाजीराव

54. भारत में पुर्तगाली राज्य की स्थापना का श्रेय किस वायसराय को दिया जाता है?
उत्तर. फ्रांसिस्को-डी-अल्बुकर्क

55. बंगाल में चन्द्रनगर नामक प्रसिद्ध फैक्ट्री की स्थापना किस यूरोपीय शक्ति ने की थी?
उत्तर. फ्रांसीसी

56. बक्सर के युद्ध की समाप्ति किस सन्धि से हुई?
उत्तर. इलाहाबाद की सन्धि

57. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने किस क्षेत्र में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की?
उत्तर. सूरत

58. मुर्शिदाबाद कब तक बंगाल की राजधानी के रूप में स्थापित रहा?
उत्तर. 1773 ई.

59. 1764 ई. में हैदरअली के विरुद्ध पहला आक्रमण किसने किया?
उत्तर. पेशवा माधवराव

60. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध की समाप्ति किस सन्धि से हुई?
उत्तर. मंगलौर की सन्धि

61. बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त का सूत्रपात किस गवर्नर-जनरल ने किया?
उत्तर. लॉर्ड कार्नवालिस

62. बम्बई में रैयतवारी बन्दोबस्त की व्यवस्था किसके द्वारा की गई?
उत्तर. एलफिन्सटन

63. महलवारी व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया?
उत्तर. हाल्ट मैकेंजी

64. द्वितीय आंग्ल अफगान युद्ध की समाप्ति किस वायसराय के शासनकाल में हुई?
उत्तर. लॉर्ड रिपन

65. भगवद्गीता का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद कम्पनी के किस अधिकारी ने किया?
उत्तर. विल्किन्स

66. 1791 ई. में बनारस में संस्कृत कॉलेज की स्थापना किसने की?
उत्तर. जोनाथन डंकन

67. हण्टर कमीशन के गठन के समय भारत का वायसराय कौन था?
उत्तर. लॉर्ड रिपन

68. भारतीय सिविल सेवा में प्रथम भारतीय के रूप में चयनित होने का गौरव किसे प्राप्त है?
उत्तर. सत्येंद्रनाथ टैगोर

69. 'ऑल इण्डिया पीपुल्स कॉन्फ्रेंस’ का गठन किस वर्ष हुआ?
उत्तर. 1927 ई.

70. 1935 ई. के भारत शासन अधिनियम के तहत संघीय मण्डल में देशी रियासतों के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गईं?
उत्तर. एक तिहाई भाग

71. किस वायसराय के शासनकाल में भारतीय शासन अधिनियम 1909 पारित हुआ था?
उत्तर. लॉर्ड मिण्टो द्वितीय

72. किस वायसराय की हत्या उनके कार्यकाल में भारत में की गई?
उत्तर. लॉर्ड मेयो

73. 1885 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
उत्तर. ए.ओ. ह्यूम

74. 'इण्डियन होमरूल सोसायटी' की स्थापना लंदन में किसने की?
उत्तर. श्यामजीकृष्ण वर्मा

75. 'अखिल भारतीय किसान कांग्रेस' का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
उत्तर. सहजानन्द सरस्वती

76. जैन धर्म का संस्कृत में लिखा महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ कौन-सा है?
उत्तर. कल्पसूत्र

77. कण्व वंश का अन्तिम शासक कौन था?
उत्तर. सुशर्मा

78. अकबर ने इबादतखाना की स्थापना कहाँ की थी?
उत्तर. फतेहपुर सीकरी

79. मुहम्मद साहब के कृत्यों के संकलन का क्या नाम था?
उत्तर. हदीस

80. प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध के समय भारत का गवर्नर-जनरल कौन था?
उत्तर. लॉर्ड एम्हर्स्ट

81. सिक्कों की ढलाई सर्वाधिक किसके शासन काल में हुई?
उत्तर. औरंगजेब

82. गजनी साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर.अलप्तगीन

83. गुलाम वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर. कुतुबुद्दीन ऐबक

84. खिलजी वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर. जलालुद्दीन खिलजी

85. सैय्यद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. खिज्र खां

86. लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. बहलोल लोदी

87. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर. हरिहर एवं बुक्का

88. बहमनी राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर. हसनगंगू ने

89. मुगल वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. बाबर

90. सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर. शेरशाह सूरी

91. मराठा साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर. शिवाजी

92. तरुण स्त्रीसभा का स्थापना कहां की गई थी?
उत्तर. कलकत्ता

93. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
उत्तर. तांबा

94. 'भारत का भूगोल' नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर. टॉलमी

95. सुभाष चंद्र बोस का सर्वप्रथम नेताजी किसने कहा था?
उत्तर. एडोल्फ हिटलर

96. महात्मा गांधी को अधनंगा फकीर किसने कहा था?
उत्तर. चर्चील

97. बल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि किस आंदोलन के बाद प्रदान की थी?
उत्तर. बारदोली सत्याग्रह

98. जय हिंद का नारा किसने दिया था?
उत्तर. सुभाष चंद्र बोस

99. तम्बाकू का पौधा किनके द्वारा भारत लाया गया?
उत्तर. पुर्तगालियों द्वारा

100. खनिजों का अजायबघर किस राज्य को कहा जाता है?
उत्तर. राजस्थान

Read also

Post a Comment

© Samar Education All rights reserved. Distributed by SamarEducation