भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न | Important Questions of Geography in hindi

1. ग्रेनाइट, डोलेराइट और बेसाल्ट किस प्रकार की चट्टान के उदाहरण हैं? उत्तर. आग्नेय चट्टान 2. किस पर्वत को 'सह्याद्रि' कहा जाता है? उत्तर. पश्चिमी घाट

यहां आपके लिए भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न से संबंधित 100 प्रश्न दिए गए हैं जो आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में भूगोल से संबंधित आवश्यक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न यहां समावेशित किए गए हैं। ये प्रश्न सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में मूल रूप से पूछे जाते हैं।

Important Questions of Geography in hindi

1. ग्रेनाइट, डोलेराइट और बेसाल्ट किस प्रकार की चट्टान के उदाहरण हैं?
उत्तर. आग्नेय चट्टान

2. किस पर्वत को 'सह्याद्रि' कहा जाता है?
उत्तर. पश्चिमी घाट

3. मेघ गर्जन, बिजली की चमक, आँधी-तूफान, वर्षा, हिमपात आदि मौसमी घटनाएँ वायुमण्डल की किस परत में घटित होती हैं?
उत्तर. क्षोभमण्डल

4. सौर ऊर्जा के पृथ्वी तक पहुँचने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
उत्तर. आतपन

5. उत्तर भारत में चक्रवातीय वर्षा जाड़े में होती है। ये चक्रवात किस सागर से यहाँ पहुँचते हैं?
उत्तर. भूमध्य सागर

6. येलोस्टोन पार्क का 'जैण्ट' नामक गीजर विश्व में सबसे ऊँचा जल फैकता है। यह कहाँ स्थित है?
उत्तर. उत्तरी अमेरिका

7. दक्षिणी ग्रीनलैण्ड और पूर्वी कनाडा के तट किस ठण्डी जलधारा के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं?
उत्तर. लैब्रोडोर जलधारा

8. जिस तापमान पर वायु संतृप्त होती है उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर. ओसांक

9. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रशान्त महासागर में है। इस प्रवाल भित्ति का नाम क्या है?
उत्तर. ग्रेट बैरियर रीफ

10. नर्मदा, ताप्ती, टेम्स आदि कई नदियाँ डेल्टा न बनाकर, क्या बनाती है?
उत्तर. अवरुद्धनदमुख

11. विश्व के किन तीन देशों को बेनेलक्स कहा जाता है?
उत्तर. बेल्जियम, नीदरलैण्ड व लक्जमबर्ग

12. वह नियम जिसके अनुसार किसी भी गतिशील वस्तु का धरातल पर पृथ्वी के घूर्णन के कारण एक निश्चित दिशा में विचलन हो जाता है?
उत्तर. फेरेल नियम

13. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का कौन-सा देश है?
उत्तर. सातवाँ

14. विश्व का सबसे ऊँचा पठार 'तिब्बत का पठार" किस प्रकार का पठार है?
उत्तर. अन्तरापर्वतीय पठार

15. अरावली, सतपुड़ा, नीलगिरि, विंध्याचल आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?
उत्तर. अविशष्ट पर्वत

16. स्थल वनस्पति संरक्षण के लिए वानस्पतिक उद्यान संरक्षण की कौन-सी पद्धति है?
उत्तर. वाह्य स्थान संरक्षण

17. विश्व के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर स्थलमण्डल का विस्तार पाया जाता है?
उत्तर. 29%

18. विश्व के सबसे बड़े हिमनद का नाम क्या है?
उत्तर. बियर्डमोर हिमनद (अंटार्कटिका)

19. जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा अमावस्या व पूर्णिमा के समय एक सीधी रेखा में होते हैं तो सम्मिलित आकर्षण बल के फलस्वरूप क्या आता है?
उत्तर. उच्च ज्वार

20. रेगिस्तानी भागों में पर्वतों से घिरी बेसिन को क्या कहा जाता है?
उत्तर. बालसन

21. सागरीय जल में किस प्रकार का नमक सबसे अधिक (77.8%) पाया जाता है?
उत्तर. सोडियम क्लोराइड

22. केण्टरबरी घास के मैदान कहाँ अवस्थित हैं?
उत्तर. न्यूजीलैण्ड

23. खड़िया मिट्टी, सेलखड़ी, नमक की चट्टान, गोलाश्म आदि किस प्रकार की चट्टानों के उदाहरण हैं?
उत्तर. अवसादी चट्टान

24. एटना और स्ट्राम्बोली किस प्रकार के ज्वालामुखी हैं?
उत्तर. सक्रिय ज्वालामुखी

25. विश्व के कुल अदरक उत्पादन का 60% उत्पादन किस भारतीय राज्य में होता है?
उत्तर. केरल

26. दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर. प्रथम

27. अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह में मुख्यतः कौन-सी प्रजाति पाई जाती है?
उत्तर. निग्रिटो

28. प्रायद्वीपीय भारत की एक प्रमुख नदी गोदावरी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर. त्र्यंबक (नासिक)

29. इरमिंगर धारा एक गर्म जलधारा है। यह किस महासागर से सम्बन्धित है?
उत्तर. आन्ध्र महासागर

30. कनाडा का जलप्रपात टाकाकाड किस नदी पर है?
उत्तर. योहो नदी

31. वोल्गा नदी कहाँ गिरती है?
उत्तर. कैस्पियन सागर में

32. सिंगतालुर सिंचाई परियोजना किस राज्य में है?
उत्तर. कर्नाटक

33. विश्व का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर. भारत

34. मिसीसिपी नदी किस आकार का डेल्टा बनाती है?
उत्तर. पंजाकार डेल्टा

35. क्रिटेशियस तथा पूर्व टर्शियरी काल में होने वाले ज्वालामुखी विस्फोट से निकले बेसिक लावा से किस पठार की उत्पत्ति हुई है?
उत्तर. दक्कन का पठार

36. यदि मैदान के ऊँचे भाग को बांगर' कहा जाता है तो नीचे के भाग को क्या कहा जाता है?
उत्तर. खादर

37. कपास के उत्पादन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है?
उत्तर. काली मिट्टी

38. चन्द्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आने पर कौन-सी स्थिति निर्मित होती है?
उत्तर. चन्द्रग्रहण

39. मध्य प्रदेश का पर्यटन स्थल पचमढ़ी किस पर्वतमाला पर स्थित है?
उत्तर. सतपुड़ा पर्वतमाला

40. किस वन में मुख्य रूप से स्प्रूस, फर व चीड़ पाए जाते हैं?
उत्तर. टैगा वन

41. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. ओडिशा

42. पश्चिम बंग में गंगा-डेल्टा पर मिलने वाली डेल्टाई झीलों को क्या कहा जाता है?
उत्तर. बील्स

43. आन्ध्र प्रदेश में एन्नोर के पास गोदावरी एवं कृष्णा के डेल्टा क्षेत्र के बीच कौन-सी झील बनी हुई है?
उत्तर. केलेरु झील

44. तिब्बत प्रदेश में स्थित मानसरोवर झील का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर. 520 वर्ग किमी

45. भारतीय मानक समय (IST) कितने डिग्री पूर्व देशान्तर के आधार पर निश्चित किया जाता है?
उत्तर. 82.5° पूर्वी देशान्तर

46. पंजाब में शीत ऋतु में चक्रवातों से भी कुछ वर्षा होती है, उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर. महावट

47. रबी की फसले अक्टूबर नवम्बर में बोयी जाती हैं. इसकी कटाई कब की जाती है?
उत्तर. फरवरी-मार्च में

48. कश्मीर की 'डल झील', कुमायें हिमालय की 'भीमताल' और नैनीताल झीले किस प्रकार की झील है?
उत्तर. हिमानीकृत झील

49. खनिज संसाधन की दृष्टि से झारखण्ड भारत में किस स्थान पर है?
उत्तर. प्रथम

50. केवलादेव धाना राष्ट्रीय अभयारण्य में कौन-सा अप्रवासी पक्षी विश्वव्यापी आकर्षण का केन्द्र है?
उत्तर. साइबेरियन क्रेन

51. झारखण्ड का प्रसिद्ध 'हुण्डरू जलप्रपात' कहाँ और किस नदी पर स्थित है?
उत्तर. राँची में स्वर्ण रेखा नदी पर

52. जोजिला दर्रा श्रीनगर से किस मार्ग को जोड़ता है?
उत्तर. लेह मार्ग

53. सौरमण्डल में मौजूद किन दो ग्रहों का एक भी उपग्रह नहीं है?
उत्तर. बुध व शुक्र

54. चने का उत्पादन सबसे अधिक किस राज्य में होता है?
उत्तर. मध्य प्रदेश

55. हेमवती, स्वर्णवती किस नदी की सहायक नदियाँ है?
उत्तर. कावेरी

56. किस वृक्ष को पर्णपाती वनों का राजा कहा जाता है?
उत्तर. साल

57. बरौनी का तेलशोधक कारखाना किस देश के सहयोग से बना है?
उत्तर. रूस (पूर्व सोवियत संघ)

58. अम्ल वर्षा होने के लिए सर्वप्रमुख पर्यावरणीय प्रदूषक हैं?
उत्तर. सल्फर डाइऑक्साइड

59. भारत में सर्वाधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर. मासिनराम

60. अन्तःसागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न लहरों को क्या कहा जाता है?
उत्तर. सुनामी

61. अटाकामा मरुस्थल किन दो देशों में फैला हुआ है?
उत्तर. पेरू व चिली

62. विश्व की झीलों में सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर किस प्रकार के पानी की झील है?
उत्तर. खारा पानी

63. भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी किस द्वीप पर स्थित है?
उत्तर. अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह

64. न्यूट्रॉन तारा घूर्णन के दौरान रेडियो तरंगे उत्सर्जित करता है, उन्हें क्या कहा जाता है?
उत्तर. पल्सार

65. सतलज नदी पर नापथा झाकड़ी परियोजना किस राज्य में अवस्थित है?
उत्तर. हिमाचल प्रदेश

66. कनाडा में स्थित टाकाकाऊ जलप्रपात किस नदी पर है?
उत्तर. योहो नदी

67. प्रायद्वीपीय भारत की एक प्रमुख नदी गोदावरी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर. त्रावंक (नासिक)

68. विश्व में सर्वाधिक 330% लवणता वाली झील कौन-सी है?
उत्तर. वान झील

69. प्रेयरी और स्टेपी प्रदेशों में सबसे अधिक क्या उपजाया जाता है?
उत्तर. गेहूँ

70. आधी रात्रि के सूरज का देश (Land of night.sun) किसे कहा जाता है?
उत्तर. नॉर्वे

71. मोरान, भारत का एक प्रसिद्ध तेल क्षेत्र है, यह कहाँ है?
उत्तर. असोम

72. अमेरिका, रोबस्टा और लेबेरिका किस फसल की किस्में हैं?
उत्तर. कहवा (Coffee)

73. विश्व में चुकन्दर की चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर. रूस

74. टोन्स्क (Tonsk) किस प्राकृतिक प्रदेश में पड़ता है?
उत्तर. टैगा

75. गेहूँ की खेती के लिए कौन-सी जलवायु सबसे उपयुक्त होती है?
उत्तर. समशीतोष्ण जलवायु

76. चीन का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?
उत्तर. शंघाई

77. 'शोम्पेन' एक पिछड़ी प्रजाति है, इसका निवास स्थान कहाँ है?
उत्तर. ग्रेट निकोबार

78. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. सांग्पो

79. चावल उत्पादन में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर. दूसरा

80. राजस्थान का जावर क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर. चाँदी

81. भारत में सर्वाधिक सिंचाई किस स्रोत से होती है?
उत्तर. नलकूप और कुएँ

82. महाराष्ट्र में किस मिट्टी का विस्तार सर्वाधिक है?
उत्तर. काली मिट्टी

83. तेज वायु द्वारा मिट्टी की ऊपरी परत को उड़ाकर ले जाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर. परतदार अपरदन

84. किस प्रकार की वनस्पति ग्रीष्म ऋतु के आरम्भ में अपनी पत्तियाँ गिरा देती हैं?
उत्तर. उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती अथवा मानसूनी वन

85. किस पेड़ से तारपीन का तेल एवं रेजिन प्राप्त होता है?
उत्तर. चीड़

86. भाखड़ा नांगल परियोजना से लाभान्वित राज्य कौन-कौन हैं?
उत्तर. पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान

87. सर्वाधिक नलकूपों की संख्या किस राज्य में है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश

88. भारत में सर्वाधिक खनिज तेल कहाँ से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर. बॉम्बे हाई से

89. विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट किस देश में स्थित है?
उत्तर. नेपाल

90. भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर. ब्रह्मपुत्र

91. प्रायद्वीप भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर. गोदावरी

92. भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर. K2 (गॉडविन ऑस्टिन) 8611 m

93. भारत का सबसे उत्तरी बिंदु कौन सा है?
उत्तर. इंदिरा कॉल, जम्मू कश्मीर में

94. कौन-सा देश पहले 'स्याम' के नाम से जाना जाता था?
उत्तर. थाईलैंड

95. भारत के रत्न एवं आभूषण का सबसे बड़ा आयातक देश कौन-सा है?
उत्तर. अमेरिका

96. आस्ट्रेलिया मे सबसे लम्बा दिन कब होता है?
उत्तर. 22 दिसम्बर

97. अधिकांश मौसम संबंधित घटनाएँ वायुमंडल के किस भाग में होती हैं?
उत्तर. क्षोभमण्डल में

98. विश्व के मानचित्र के सबसे पहले निर्माणकर्ता थे?
उत्तर. अनेग्जीमेंडर

99. विश्व का प्रसिद्ध 'डोनवास कोयला क्षेत्र' किस देश में है?
उत्तर. यूक्रेन में

100. वायुमंडल का कौन-सा मण्डल रेडियो तरंगों का परावर्तित करता है?
उत्तर. आयन मण्डल

Read also

Post a Comment

© Samar Education All rights reserved. Distributed by SamarEducation